फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Chhattisgarh Election 2023; TS Singhdev attacked Amit Shah

Chhattisgarh Election 2023: शाह के तीसरे दौरे पर सिंहदेव बोले- अब यहां किराए का मकान लेकर रहेंगे गृह मंत्री

Sun, 23 Jul 2023 03:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

Chhattisgarh Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक माह में तीसरी बार छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आए हैं। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अमित शाह अब यहां किराए का मकान लेकर रहेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023; TS Singhdev attacked Amit Shah
टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ के लगतार दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अमित शाह अब यहां किराए का मकान लेकर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस को चुनौती देना है तो हर तरह का प्रयास करना पड़ेगा। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में काम की बदौलत लोगों का विश्वास हासिल किया है।

विज्ञापन

  
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक माह में तीसरी बार छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आए हैं। अमित शाह के लगातार छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अंबिकापुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अमित शाह भाजपा के प्रमुख नेता हैं। छत्तीसगढ़ में यह माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सुदृढ़ स्थिति में है। कांग्रेस को चुनौती देने के लिए उनको हर प्रयास करना पड़ेगा। बाहर से आकर काम करना पड़ रहा है, इसका मतलब यह है कि वे स्वयं आंक रहे हैं कि उनकी स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा को 13 से 46 सीटें मिलें, ऐस दिख नहीं रहा
सिंहदेव ने कहा कि सर्वे का, मीडिया का आंकलन है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने अच्छा काम किया है। कुछ काम नहीं हो पाते, लेकिन जो काम हुए हैं, उससे हमें विश्वास है कि लोगों का पूरा साथ मिलेगा। भाजपा की तरफ से ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है कि उनके 13 सीटों से बढ़कर 46 सीटें मिल सके।


ईडी पर बोले- सरकार को फर्क नहीं पड़ता
वहीं छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की कार्रवाई को लेकर सिंहदेव ने कहा कि, इससे सरकार को फर्क नहीं पड़ता। सरकार पर बात नहीं आ रही है। व्यक्तिगत तौर पर जिनके ऊपर आक्षेप लग रहे हैं, उनकी बात आ रही है। ईडी लगातार सत्ता के विरोध में रहने वाले दलों पर कार्यवाही कर रही है, उस पर प्रश्न उठ रहे हैं। जो गलत हों, उन पर कार्यवाही हो।

सिंहदेव ने कहा कि, ईडी के डायरेक्टर के एक्सटेंशन पर भी सवाल उठ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी के प्रमुख के एक्सटेंशन को अनुचित करार दिया है। महाराष्ट्र में अजीत पवार के खिलाफ ईडी जांच की बात चल रही थी। अब वह महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन वाली सरकार में उप मुख्यमंत्री बन गए हैं तो उनकी जांच अब नहीं हो रही है। इन बातों पर सवाल उठता है कि ईडी की कार्यवाही गैर भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed