फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Truck standing on National Highway caught fire in Ambikapur

सड़क पर खड़ा ट्रक धू-धू कर जल गया: नेशनल हाईवे पर खड़ी कर चालक गया था चाय पीने, देखते ही देखते उठने लगी लपटें

Sat, 20 May 2023 08:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 20 May 2023 08:07 PM IST
सार

अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी।  कुछ ही देर में आग भयावह हो गई और पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुंए के गुबार दूर तक दिखाई दे रहे थे। जलते ट्रक के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। 

विज्ञापन
Truck standing on National Highway caught fire in Ambikapur
हाईवे पर खड़ा ट्रक धू-धू कर जल गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से लपटें निकलने लगीं और धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। फिलहाल इस आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ट्रक में रायपुर से क्लिंकर लोड कर चालक बिहार के औरंगाबाद ले जा रहा था। इसी दौरान एनएच 343 पर जामवंतपुर में सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर चाय पीने के लिए ड्राइवर गया था। तभी अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी।  कुछ ही देर में आग भयावह हो गई और पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुंए के गुबार दूर तक दिखाई दे रहे थे। जलते ट्रक के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद और फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया जा सका। आग पर काबू पाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन फिर से शुरू करा दिया गया। ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि गर्मी के कारण ट्रक का इंजन लंबी दूरी तक चलने के बाद अत्यधिक गर्म हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed