{"_id":"6a4a5463525ee5ab3002400a","slug":"tragic-accident-on-the-highway-bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-marshal-driver-absconding-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4469170-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगुजा सड़क हादसा: मार्शल और बाइक की आमने सामने भिड़ंत, युवक की मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगुजा सड़क हादसा: मार्शल और बाइक की आमने सामने भिड़ंत, युवक की मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार
Sun, 05 Jul 2026 06:35 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:35 PM IST
सार
सरगुजा के लखनपुर थाना क्षेत्र में अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर मार्शल वाहन और बाइक की आमने सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरगुजा जिला में अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। लखनपुर थाना क्षेत्र के रेणुका नदी स्थित राजवाड़े ढाबा के समीप मार्शल वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मार्शल चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार मार्शल वाहन ने सामने से आ रही अपाचे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर चोट लगने के कारण बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया। रविवार सुबह मृतक की पहचान मनोज गोंड, पिता भीम गोंड, निवासी ग्राम रनहत (प्रतापपुर) के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों ने लखनपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के समय मार्शल वाहन में सवार लोग शराब के नशे में थे। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मार्शल और बाइक को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
