फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Tiger attacked three youths in Ambikapur one dead and two seriously injured

बाघ के हमले में दो की मौत: जंगल में लकड़ी काटने गए युवकों पर किया हमला, 20 मिनट तक करते रहे संघर्ष, एक गंभीर

Mon, 27 Mar 2023 11:48 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 11:48 AM IST
सार

ओड़गी क्षेत्र में बाघ ने तीन युवकों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हैं। हथियारबंद ग्रामीणों के पहुंचने के बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन
Tiger attacked three youths in Ambikapur one dead and two seriously injured
अंबिकापुर में बाघ ने तीन युवकों पर किया हमला, एक की मौत दो गंभीर घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबिकापुर में सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लाक अंतर्गत कालामांजन गांव में सोमवार की सुबह लकड़ी लेने जंगल गए तीन युवकों पर गांव की सीमा से लगे जंगल में बाघ ने हमला कर दिया। बाघ को देखकर तीनों युवकों ने करीब 20 मिनट तक बाघ से संघर्ष किया। बाघ ने तीनों युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवकों का शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांववाले हथियार एवं लाठियों से लैस होकर मौके पर पहुंचे तो बाघ एक किनारे जंगल में जाकर बैठ गया। 

विज्ञापन


बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत हो गई। एक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई जबकि दूसरे ने बाद में दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ऐहतियातन सूरजपुर डीईओ ने ओड़गी ब्लाक के स्कूलों की छुट्टी कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ओड़गी ब्लाक के कालामांजन गांव निवासी तीन युवक समय लाल (33), कैलाश सिंह पिता दादू सिंह (35) एवं राय सिंह पिता रुज बिहारी (27) वर्ष सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे लकड़ी लेने के लिए गांव से लगे जंगल में गए थे। गांव की सीमा से करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल में पहले से मौजूद बाघ ने तीनों युवकों पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान कैलाश एवं समयलाल आगे चल रहे थे। उनपर ही बाघ ने पहले हमला बोला। उनके पीछे आ रहे राय सिंह ने दोनों साथियों को बाघ के चंगुल में देखकर टांगी लेकर बाघ से भिड़ गया। अचानक रायसिंह द्वारा हमला कर दिए जाने से बाघ सहम गया और राय सिंह को पकड़ जबड़े से दबा लिया। इस दौरान मौका पाकर कैलाश व समय लाल ने टांगी से बाघ पर हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक तीनों युवक बाघ से जूझते रहे। बाघ ने तीनों युवकों को पंजा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान बाघ के जबड़े में युवकों ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे बाघ भी घायल हो गया। 

ग्रामीणों के पहुंचने पर हटा बाघ

युवकों का शोर सुनकर पास के गांववाले भागते हुए टांगी, लाठी एवं भाला लेकर मौके की ओर दौड़े। उनका शोर सुनकर अन्य गांववाले की मौके की ओर भागे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचने पर बाघ सहमकर पास ही बैठ गया। ग्रामीण खून से लथपथ तीनों युवकों को बोरों में उठाकर वाहन से ओड़गी अस्पताल पहुंचे। 

दो की मौत एक की हालत गंभीर 

बाघ के हमले में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। हमले में घायल समय लाल की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाघ के हमले से उसका सिर फट गया था और खून ज्यादा बह गया। उसके पीठ, पेट, हाथ एवं पैरों में भी बाघ के पंजे मारे जाने से चोटें आई थीं। अन्य दो युवकों कैलाश एवं रूप साय के भी शरीर के कई हिस्सों में बाघ के पंजे एवं जबड़े से काटे जाने के कारण गंभीर चोटें आई। जिन्हें गंभीर हालत गंभीर हालत। दोनों को जिला अस्पताल रिफर किया गया। दूसरे घायल कैलाश ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

ऐहतियातन स्कूलों की छुट्टी

घटनास्थल मां कुदरगढ़ी धाम से करीब तीन किलोमीटर दूर है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात कुदरगढ़ धाम में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन हजारां की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं ओड़गी के अधिकांश गांव जंगलों से लगे हुए हैं। ऐहतियातन सूरजपुर डीईओ ललित पटेल ने ओड़गी ब्लाक के स्कूलों की छु्ट्टी घोषित कर दी है। बताया गया है बाघ घायल होने के बाद ज्यादा आक्रामक हो गया है। गांववालों को जंगली क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है। सूरजपुर जिले में बाघ के विचरण की सूचनाएं कुछ दिनों से मिल रही थीं। एक माह पूर्व बाघ वाड्रफनगर क्षेत्र में पहुंच गया था और हाइवे के किनारे विचरण करते देखा गया था।

अधिकारी पहुंचे, पुलिस बल तैनात

बाघ के हमले में एक युवक की मौत एवं अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर सूरजपुर डीएफओ संजय यादव, एसडीएम भैयाथान सागर सिंह, एसडीओपी भैयाथान राजेश जोशी पुलिस एवं वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने बताया कि हमलावर बाघ अब भी मौके के पास ही डटा हुआ है। संभवतः बाघ घायल है और वह गुर्रा रहा है। ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने कहा गया है। आसपास पुलिस एवं वन अमले को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed