फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Torrential rain caused a three-storey house to collapse in Manendragarh, bringing down power lines on the road

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: मनेन्द्रगढ़ में भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान, सड़क पर गिरे बिजली के तार

Wed, 26 Aug 2026 03:32 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
Torrential rain caused a three-storey house to collapse in Manendragarh, bringing down power lines on the road
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने मनेन्द्रगढ़ शहर में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वार्ड नंबर 9 में बुधवार को बारिश के बीच एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया। मकान गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोग सुरक्षित बच गए और किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की स्थिति कमजोर हो गई थी। अचानक पूरा भवन भरभराकर सड़क की ओर गिर पड़ा। मकान के मलबे की चपेट में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और तार भी आ गए। खंभे टूटकर सड़क पर गिरने से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, मलबा और बिजली के तार सड़क पर फैल जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


हादसे के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले बिजली विभाग को सूचना देकर प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, ताकि टूटे तारों से किसी तरह की दुर्घटना न हो। इसके बाद सड़क पर बिखरे मलबे को हटाने और रास्ता साफ करने का काम शुरू कराया गया। प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


लगातार बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि जर्जर और कमजोर भवनों के आसपास जाने से बचें। जलभराव वाले इलाकों और सड़क पर गिरे बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें। फिलहाल मकान गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि भवन की स्थिति कितनी कमजोर थी और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed