{"_id":"69d7a982e3535e932c099f9e","slug":"the-chief-minister-unveiled-the-statues-of-chandrashekhar-azad-and-pt-ravi-shankar-tripathi-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4144431-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: सीएम साय ने चंद्रशेखर आजाद और पं. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: सीएम साय ने चंद्रशेखर आजाद और पं. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं का किया अनावरण
Thu, 09 Apr 2026 07:22 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर प्रवास के दौरान नगर निगम क्षेत्र के दो प्रमुख चौकों पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद तथा भाजपा के दिवंगत नेता पं. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया।
विज्ञापन
प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार की शाम को सरगुजा जिला के अंबिकापुर प्रवास के दौरान नगर निगम क्षेत्र के दो प्रमुख चौकों में स्थापित महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद तथा भाजपा के दिवंगत नेता पं. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरवासियों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि लंबे समय से दोनों महान व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पं. रवि शंकर त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण नेता रहे, जिन्होंने सरगुजा क्षेत्र में संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वर्गीय त्रिपाठी संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए विधायक भी रहे। वर्ष 2010 में रायगढ़ में आयोजित बैठक में शामिल होने जाते समय सड़क दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि पं. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमा नई पीढ़ी को समाज और संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा देगी, वहीं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा देशभक्ति और बलिदान की भावना को सदैव जीवित रखेगी।