Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   korea charicha school bee attack 50 60 children injured

स्कूल में मधुमक्खियों का खूनी हमला: 50-60 बच्चे डंक से घायल, अस्पताल में मचा हड़कंप

Wed, 18 Nov 2026 06:40 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 06:40 PM IST
सार

स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। हमले में 50 से 60 बच्चे घायल हो गए। सभी को पहले रीजनल अस्पताल चर्चा और फिर बेहतर इलाज के लिए बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
korea charicha school bee attack 50 60 children injured
अस्पताल में घायल बच्चे इलाज कराते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरिया जिले के चरचा कॉलरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। इस अचानक हुए हमले में स्कूल के लगभग 50 से 60 बच्चे मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से बड़ी संख्या में बच्चे घायल हुए। इस घटना के बाद बच्चों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी स्कूल और अस्पताल पहुंचने लगे। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। घायल बच्चों को तत्काल चरचा स्थित रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। उन्हें बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन


घायल बच्चों का उपचार
जिला चिकित्सालय में सभी घायल बच्चों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के मधुमक्खियों के हमले का शिकार होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और जांच की मांग
घटना के बाद स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। बच्चों की देखरेख को लेकर भी परिजनों ने चिंता जाहिर की है। परिजनों ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया है।

अस्पताल में घायल बच्चे इलाज कराते हुए,,,,

अस्पताल में घायल बच्चे इलाज कराते हुए,,,,

 

अस्पताल में घायल बच्चे इलाज कराते हुए,,,,

अस्पताल में घायल बच्चे इलाज कराते हुए,,,,

 

अस्पताल में घायल बच्चे इलाज कराते हुए,,,,

अस्पताल में घायल बच्चे इलाज कराते हुए,,,,

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed