फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Son killed his father after scolding him in surajpur

पिता ने डांटा तो हत्या कर दी: पत्नी से झगड़ा कर रहा था, फटकार लगाई तो बेटे ने बसुले से सिर पर वारकर मार डाला

Sun, 21 May 2023 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 21 May 2023 08:12 PM IST
सार

जीतलाल को देखकर पत्नी भाग गई। इस पर गुस्से में जीतलाल ने बसुला से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे अमर साय का दाहिने तरफ सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। 

विज्ञापन
Son killed his father after scolding him in surajpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक ने अपने पिता पर धारदार बसुले से हमला कर हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। पिता ने उसे विवाद करने से रोका तो आरोपी बेटे ने सिर पर वारकर जान ले ली। इसके बाद भाग निकला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि ग्राम सकलपुर निवासी जीतलाल शनिवार दोपहर अपनी पत्नी मुन्नी बाई से मारपीट कर रहा था। उसके पिता अमर साय बीच बचाव करने लगे। उन्होंने बहू से मारपीट को लेकर जीतलाल को फटकार लगाई। इससे आक्रोशित जीतलाल ने बसुला लेकर पत्नी को मारने के लिए दौडा़या। 
विज्ञापन


जीतलाल को देखकर पत्नी भाग गई। इस पर गुस्से में जीतलाल ने बसुला से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे अमर साय का दाहिने तरफ सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। उसके बाद जीतलाल अपने पिता अमर साय को घर के अन्दर परछी पर ले जाकर लिटा दिया, कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाना भटगांव पुलिस ने मर्ग कायमी उपरान्त आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 323, 324 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। रविवार को भटगांव पुलिस ने आरोपी जीतलाल को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed