फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Singhdev supporters abused police officers in CM Bhupesh Baghel program in ambikapur

सिंहदेव समर्थकों ने पुलिस अफसरों को दी गालियां: CM के कार्यक्रम में हंगामा, टीएस बोले- प्रोटोकॉल का पालन करें

Sat, 06 May 2023 06:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 06 May 2023 06:46 PM IST
सार

टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रशासन ने प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। कई स्थानों पर कलेक्टर और एसपी का काम कर चुके अधिकारी यहां प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन पर मंत्री,  विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त लोग आते हैं।

विज्ञापन
Singhdev supporters abused police officers in CM Bhupesh Baghel program in ambikapur
अंबिकापुर एयरपोर्ट पर सिंहदेव समर्थकों ने पुलिस अफसरों से की गाली-गलौज। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शनिवार को हंगामा हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने पुलिस अफसरों से गाली-गलौज की। जानकारी मिलने पर सिंहदेव पहुंचे और बीच बचाव किया। उन्होंने समर्थकों को अपशब्दों का इस्तेमाल करने से मना किया। साथ ही कहा कि, प्रशासन ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया है। आरोप है कि सारा विवाद सिंहदेव के समर्थकों को रोकने और मंत्री अमरजीत भगत के समर्थकों को तवज्जो दिए जाने के चलते हुआ है। अफसरों ने प्रशासनिक प्रोटोकॉल के दायरे में आने वाले नेताओं को भी रोक दिया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...सिंहदेव संग अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंचे CM: कहा- दिल्ली, बनारस को जोड़ेंगे कनेक्टिंग फ्लाइट से; DGCA की टीम आएगी
विज्ञापन




जो प्रोटोकॉल में नहीं, वे भगत समर्थक भी अंदर गए
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंबिकापुर के महामाया एयरपोर्ट के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। दरिमा में उनका विशेष विमान उतरा तो साथ में मंत्री टीएस सिंहदेव भी थे। वहीं अंबिकापुर में पहले से मौजूद खाद्यमंत्री अमरजीत भगत भी समर्थकों के साथ एयरपोर्ट पहुंच गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट पहुंचे कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त शफी अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों और सिंहदेव समर्थक पदाधिकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से उनकी झड़प हो गई। नौबत गाली-गलौज तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत पर भगड़े सिंहदेव समर्थकों ने किया हंगामा
हंगामा बढ़ा तो वरिष्ठ अफसरों ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस वहां से हट गई। थोड़ी देर बाद अमरजीत भगत के ऐसे समर्थकों को अंदर एंट्री मिल गई जो किसी प्रोटोकाल में नहीं आते थे। अमरजीत भगत समर्थकों से सीएम का स्वागत भी कराया गया। मुख्यमंत्री के वहां से रवाना हो जाने के बाद अमरजीत भगत समर्थकों से स्वागत कराने की जानकारी मिलने पर सिंहदेव समर्थक नेता भड़क गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गाली-गलौज भी कर दी। हंगामे के बीच मौके पर पहुंचे सिंहदेव ने समर्थकों को रोका कि अपशब्दों का प्रयोग व गाली-गलौज न करें। 


 
दो दिन पूर्व भी दिखा था मंत्रियों का अलगाव
विधानसभा चुनाव को आठ माह बचे हैं और यहां कांग्रेस की आपसी रार खुलकर हर जगह दिख रही है। दो दिनों पूर्व चार मई को मां महामाया एयरपोर्ट में लैंडिंग के ट्रायल के दौरान भी मंत्री टीएस सिंहदेव व अमरजीत भगत अलग-अलग खड़े रहे। प्रभारी मंत्री शिव डहरिया ने सिंहदेव को कार्यक्रम में उस जगह बुलाया जहां मंत्री सहित अन्य अधिकारी खड़े थे। इस पर सिंहदेव ने कह दिया कि आप लोग प्रशासन की ओर से हैं और मैं जनता की ओर से। वे अपने स्थान पर ही समर्थकों के साथ बने रहे। प्रशासन भी हर बार कार्यक्रम में भगत समर्थकों को आगे रखकर और समर्थकों को कार्यक्रम से अलग रखने की कोशिश करता रहा है। इससे दोनों के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed