फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   shiv temple priest killed for removing religious symbol in balrampur

धार्मिक चिन्ह हटाने पर पुजारी की हत्या: पत्थर से कुचला सिर, आरोपी बोला- मेरी जमीन पर लगा दिया था झंडा

Wed, 01 Feb 2023 08:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Feb 2023 08:16 PM IST
सार

शिव मंदिर के पुजारी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। उनका शव मंदिर से करीब 100 फीट दूर जंगल में मिला था। बताया जा रहा है कि मंदिर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा की तराई में बना हुआ है।

विज्ञापन
shiv temple priest killed for removing religious symbol in balrampur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में शिव मंदिर के पुजारी की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर पुजारी की हत्या कर दी थी। उनका शव मंदिर से करीब 100 मीटर दूर मिला था। पकड़ा गया आरोपी गांव का ही रहने वाला है और पुजारी के पहाड़ पर लगे क्रॉस (धार्मिक चिन्ह) को हटाने और उसकी जमीन पर धार्मिक झंडा लगाने से नाराज था। मामला चांदो थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...शिव मंदिर के पुजारी की हत्या: पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला, बलरामपुर में मंदिर से 100 फीट दूर जंगल में मिला शव
विज्ञापन


सुबह मंदिर गए, फिर मिला था शव
एएसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि गौरलाटा पर्वत के नीचे स्थित शिवमंदिर में ग्राम पंचायत धनजी निवासी रतिया चेरवा (60) पुजारी थे। उन्हें प्रतिदिन मंदिर तक लेकर नाती जाता था। रतिया चेरवा शाम तक घर लौट आते थे। 19 जनवरी की सुबह भी रतिया चेरवा अपने नाती के साथ मंदिर गए थे, लेकिन नहीं लौटे। परिजनों ने मंदिर पहुंचकर तलाश की। अगले दिन उनका शव मंदिर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल की लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान गांव के ही एक युवक नवीन पन्ना का मोबाइल लोकेशन वारदात वाले दिन मंदिर के पास मिला। इस पर पुलिस ने उसे संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या से इनकार कर दिया। उसकी कॉल डिटेल से पता चला कि वह कंदरी निवासी प्रदीप लकड़ा और शिवनाथ खैरवार के संपर्क में था। इस पर पुलिस ने उन दोनों को भी पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। 


दो युवकों से भी हत्या के लिए मांगी मदद
प्रदीप और शिवनाथ ने पुलिस को बताया कि नवीन ने उनसे हत्या में सहयोग मांगा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर पुलिस ने सख्ती से नवीन से पूछताछ की, तो उसने पुजारी रतिया चेरवा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारादत वाले दिन उसने पुजारी का पत्थर से सिर कुचल दिया। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर भाग निकला था। 

जमीन पर धार्मिक झंडे लगाने से नाराज था
पुलिस पूछताछ में नवीन ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसके पिता सोरो पन्ना ने पहाड़ी पर धार्मिक चिन्ह क्रॉस लगाया था। इसका गांव वालों ने विरोध करते हुए वहां मंदिर स्थापित कर दिया। मंदिर से लगी उसकी जमीन भी है। पुजारी ने क्रॉस को हटा दिया और उसकी जमीन पर धार्मिक झंडे लगा दिए थे। वहीं पर पूजा-पाठ कर जमीन कब्जा कर ली। इसके चलते उसने पुजारी को मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed