फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Shashi Singh attacked BJP said if 400 is crossed then democracy is in danger in Ambikapur

Ambikapur: शशि सिंह का भाजपा पर हमला, बोलीं- दो मुख्यमंत्रियों को भेजा जेल, 400 पार हुआ तो लोकतंत्र को खतरा

Wed, 27 Mar 2024 06:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 06:26 PM IST
सार

 शशि सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक युवा महिला पर भरोसा जताया है, वह इस विश्वास को सरगुजा लोकसभा सीट जीतकर खरा उतरेंगी। 

विज्ञापन
Shashi Singh attacked BJP said if 400 is crossed then democracy is in danger in Ambikapur
शशि सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने शशि सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। शशि सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं। बुधवार की रात एआईसीसी द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद शशि सिंह अंबिकापुर कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज पर हमलावर हो गईं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चिंतामणि महाराज जब कांग्रेस में थे उस समय ईडी की सूची में उनका नाम आया था, जैसे ही वह भाजपा प्रवेश किए उन पर लगे सारे आरोप वाशिंग मशीन में धुल गए।

विज्ञापन

 

आगे शशि सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक युवा महिला पर भरोसा जताया है, वह इस विश्वास को सरगुजा लोकसभा सीट जीतकर खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि वह किसान,युवा,महिला,बेरोजगार,पिछड़ा वर्ग को लेकर मुद्दा उठाएंगी और विपक्ष से लड़ाई लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सरगुजा में हसदेव का मुद्दा सबसे बड़ा है, यहां के जल, जंगल, जमीन को अदानी की कंपनी को दे दिया गया है, अब तक कोई भी सांसद इस मुद्दे को नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अगर मैं इस सरगुजा लोकसभा सीट से जीत दर्ज करूंगी तो हसदेव के मुद्दे को संसद में उठाऊंगी और हर संभव लड़ाई लडूंगी। सरगुजा में शिक्षा की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ावा देने काम करने की बात कही।

विज्ञापन
 
शशि सिंह ने आगे कहा कि भाजपा ने महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को धोखा दिया है, बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं जो इस योजना से वंचित है। किसी वृद्ध महिला को इस योजना का लाभ मिल रहा है तो उनके पेंशन का 500 रूपये काट कर दिया जा रहा है। कांग्रेस मनरेगा को लेकर भी नई योजना बना रही है। शशि सिंह ने कहा कि भाजपा अबकी बार 400 पार का नारा दी है, अगर इनका 400 पार हो गया तो वह भारत के लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश करेंगे। दो-दो मुख्यमंत्री को जेल के अंदर डालकर उन्होंने अपने मंसूबे साफ कर दिया है। शशि ने कहा कांग्रेस पार्टी ही इस देश को आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी एक्टिव हो चुके हैं हम सब मिलकर काम करेंगे और सरगुजा लोकसभा सीट से जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed