{"_id":"6468972d04812e68db012255","slug":"road-accident-in-chhattisgarh-three-killed-three-injured-in-collision-of-two-bikes-in-ambikapur-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत: तीन की हालत गंभीर, सिर पर चोट लगने से गई जान; किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत: तीन की हालत गंभीर, सिर पर चोट लगने से गई जान; किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट
Sat, 20 May 2023 03:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 20 May 2023 03:17 PM IST
सार
इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर के चलते सभी युवक सड़क पर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के सिर और चेहरे फट गए थे और अत्यधिक खून बह चुका था।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शुक्रवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। सभी के सिर और चेहरे पर चोट आई है, जो मौत का कारण बनी। हादसा मणिपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अंबिकापुर-सुखरी मार्ग में सेमर घाट के पास दो बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने जा भिड़ीं। इनमें से एक बाइक पर ग्राम रविंद्रनगर के तीन युवक और दूसरी पर फतेहपुर के तीन युवक सवार थे। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर के चलते सभी युवक सड़क पर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के सिर और चेहरे फट गए थे और अत्यधिक खून बह चुका था।
विज्ञापन
देर रात हुए हादसे की सूचना मिलते ही मणिपुर थाने के साथ गांधीनगर थाने से पुलिस व डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंच गई। सबसे पहले सड़क पर तड़प रहे तीनों घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। उसके बाद मृतकों के शवों को मोर्चुरी में रखवा दिया गया। मृतकों में फतेहपुर निवासी प्रमोद सिंह (18), रविंद्र नगर निवासी अभिषेक बैरागी (24) और बलराम दास (23) शामिल हैं। घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन