फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   One died due to cold in Ambikapur Mainpat condition of other is serious

Ambikapur: सरगुजा के मैनपाट में ठंड से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, शराब के नशे में सड़क किनारे सोए थे दोनों

Sat, 07 Jan 2023 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Jan 2023 10:31 AM IST
सार

अंबिकापुर में एक युवक की ठंड से मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि दोनों नशे में सड़क के किनारे सो गए थे। 

विज्ञापन
One died due to cold in Ambikapur Mainpat condition of other is serious
इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर के सरगुजा जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट में बीती रात ठंड से एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसके साथी की हालत गंभीर है। दोनों शराब के नशे में मैनपाट के रोपाखार में अंबिकापुर मुख्य मार्ग के किनारे सो गए थे। प्रथम दृष्टया दोनों कड़ाके की ठंड में हाइपोथर्मिया का शिकार हो गए। एक ग्रामीण को मेडिकल कालेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैनपाट अंतर्गत करम्हा गांव के बनवारी राम (50) और उदयपुर निवासी भोलू राम (32) अपने एक अन्य साथी के साथ शुक्रवार को मैनपाट में सेंट्रल बैंक पहुंचे थे। वहां से पैसे निकालने के बाद तीनों ने मैनपाट में जमकर शराब पी। भोलू राम का करम्हा में ससुराल है। वह अपनी ससुराल आया था और अन्य लोगों के साथ मैनपाट पहुंचा था।
विज्ञापन


सरगुजा में मनाए जा रहे छेरता त्योहार के कारण महुआ शराब उन्हें आसानी से उपलब्ध हो गई। तीनों शराब पीने के बाद मैनपाट-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर आए। रोपाखार पेट्रोल पंप के पास बनवारी राम और भोलू राम दोनों सड़क किनारे खुले में सो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सुबह दो लोगों को सड़क किनारे पड़ा देखा। जब वो लोग पास पहुंचे तो भोलू की गंभीर हालत थी। वह ठंड से कांप रहा था। वहीं बनवारी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 

ग्रामीणों की मदद से भोलू राम को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने बताया कि वह हाइपोथर्मिया का शिकार हो गया है। 


ग्रामीण की मौत भी हाइपोथर्मिया के कारण हुई है। हालांकि दोनों ने गर्म कपड़े पहने थे, लेकिन ठंड में वो कपड़े अपर्याप्त थे। पुलिस उनके साथ करम्हा से आए तीसरे ग्रामीण की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed