फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Om Mathur said Big list of BJP candidates will come in a week

Ambikapur: ओम माथुर बोले-एक सप्ताह में आएगी भाजपा प्रत्याशियों की बड़ी लिस्ट, जिताऊ कैंडिडेट को ही मिलेगा टिकट

Sat, 26 Aug 2023 01:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति की समीक्षा करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर शनिवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Om Mathur said Big list of BJP candidates will come in a week
ओम माथुर ने की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में  भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की एक बड़ी लिस्ट एक सप्ताह के अंदर आ जाएगी। भाजपा इससे पहले 21 प्रत्याशियों का नाम घोषित कर चुकी है। भाजपा में टिकट जिताऊ कैंडीडेट को दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता भी जिताऊ नहीं हैं, तो उन्हें टिकट नहीं मिलेगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश की भूपेश सरकार पर हमलावर ओम माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी हार को देखकर छत्तीसगढ़ियावाद की बात कर रहे हैं। आर्थिक अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार घिरी हुई है। ईडी व आईटी सहित केंद्रीय जांच एजेंसियां रोज नए खुलासे कर रही हैं, जिसके कारण भूपेश बघेल इन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

 

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति की समीक्षा करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर शनिवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटी हुई है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। चुनाव के 90 दिनों पूर्व ही 21 प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से कुछ प्रत्याशियों का क्षेत्र में विरोध को लेकर माथुर ने कहा कि कहीं कोई विरोध की स्थिति नहीं है। एक जगह कई दावेदार होते हैं, जिनमें से किसी एक को टिकट मिलने पर कुछ नाराजगी की स्थिति मिलती है। पहले टिकट बांटे जाने का यह फायदा है कि वहां भाजपा डैमेंज कंट्रोल कर लेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि भाजपा सिस्टम की पार्टी है, किसी परिवार की पार्टी नहीं है, किसी एक नेता की पार्टी नहीं है। उपर से नीचे तक सबकी राय लेकर भाजपा प्रत्याशी तय कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा। भाजपा का चेहरा कमल निशान होगा। भाजपा में आईएएस अधिकारी, दूसरे दलों के विधायक एवं बड़ी संख्या में लोग प्रवेश कर रहे हैं। ओम माथुर ने कहा कि वे अपने प्रवास के दौरान भाजपा के बूथ स्तर तक के माइक्रो मैनेजमेंट की समीक्षा कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भांजे को खैरागढ़ से टिकट देने का लेकर ओम माथुर ने कहा कि वे पहले से भाजपा के सदस्य एवं पदाधिकारी हैं। वे भाजपा परिवार के सदस्य हैं।


 
विज्ञापन

ईडी, आईटी पर आरोप लगाना गलत-

भाजपा चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व आर्थिक अनियमितता चरम पर है। ईडी, आईटी व केंद्रीय जांच एजेंसियां रोज नए खुलासे कर रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास बोलने को कुछ नहीं है। यूपीए कांग्रेस का शासन था कोई महीना ऐसा नहीं गया जब इन्ही संस्थाओं ईडी, आईटी व सीबीआई ने कार्रवाई न की हो। तत्कालीन केंद्रीय मंत्रियों एवं उनके नेताओं पर कार्रवाई हुई और वे जेल गए तो क्या तब भी ये संस्थाएं नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में थीं? ये संवैधानिक संस्थाएं हैं, उनके केस का एक प्रोसेस है। उस समय भाजपा शासित राज्यों में भी इन संस्थाओं ने कार्रवाई की तब भाजपा ने शोर नहीं मचाया। आज ये संस्थाएं यदि राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुला लेती हैं तो पूरे देश में आंदोलन चलने लगता है। कांग्रेस का मुख्यमंत्री इन संस्थाओं की रोज शिकायत कर रहा है। इन संस्थाओं पर सवाल उठाना गलत है। ओम माथुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी हार देखकर छत्तीसगढ़ियावाद की बात कर रहे हैं। इसका कोई असर नहीं होने वाला है।



 

कोर कमेटियों से मांगे प्रत्याशियों के नाम-

सरगुजा संभाग के पहले दिन ओम माथुर ने शुक्रवार को जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र जशपुर, कुनकुरी व पत्थलगांव विधानसभा सीटों के कोर कमेटियों की बैठक ली। देर शाम अंबिकापुर पहुंचे ओम माथुर ने यहां अंबिकापुर, सीतापुर एवं सामरी विधानसभाओं के कोर कमेटियों की बैठक ली। भाजपा ने इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। ओम माथुर ने तीनों विधानसभाओं में भाजपा की स्थिति व चुनावी तैयारी की समीक्षा की एवं कोर कमेटियों से संभावित प्रत्याशियों के तीन-तीन नाम मांगे। कोर कमेटी की बैठक के बाद ओम माथुर ने सभी को चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया। शनिवार को ओम माथुर बैकुंठपुर के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे बैकुंठपुर, भरतपुर-सोनहत एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभाओं के कोर कमेटियों की बैठक लेगें एवं संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed