फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Newborn found in farm waste died during treatment

Ambikapur: खेत के कचरे में पड़ा मिला एक दिन का नवजात, उपचार के दौरान हुई मौत, ग्रामीणों ने मां को भी खोजा

Fri, 17 Mar 2023 08:53 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 08:53 PM IST
सार


अंबिकापुर में खेत के कचरे में पड़ा मिले नवजात की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने नवजात की मां को भी खोज लिया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेंद्रा में मां की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी।

विज्ञापन
Newborn found in farm waste died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेत में पड़े कचरे में मिले नवजात की मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूरजपुर के ग्राम करौटी के ग्रामीणों ने गुरूवार को एक बच्चे को गांव के बाहर खेत में कचरों के बीच पड़ा देखा था। उसके रोने की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। बच्चे की मां को भी ग्रामीणों ने खोज निकाला। उसे व बच्चे को अंबिकापुर उपचार के लिए अंबिकापुर भेजा गया था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर के करौटी निवासी शिव प्रसाद राजवाड़े के खेत में पड़े कचरे के बीच में एक नवजात बालक पड़ा हुआ गुरूवार को मिला था। ग्रामीणों ने उसके रोने की आवाज सुनी और उसे कचरे से उठाकर साफ कर चेंद्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया गया था। यहां उसका उपचार किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की आयु एक-दो दिन की बताई गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
विज्ञापन

 

चेंद्रा में हुई थी नार्मल डिलीवरी

ग्रामीणों ने बच्चे को फेंकने वाली मां की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि दो दिनों पूर्व भैयाथान के ग्राम पकनी निवासी एक युवती अपने भाई के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेंद्रा पहुंची थी। जहां उसकी नार्मल डिलीवरी हुई थी। नार्मल डिलीवरी के बाद गुरूवार को ही उसे छुट्टी दी गई थी। ग्रामीणों ने उसकी मां का पता लगा लिया और दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। आशंका है कि युवती अविवाहित है और उसने लोकलाज के भय से बच्चे को फेंक दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed