फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Murder of son of the operator of Ambika Steel Industries of Ambikapur

Ambikapur: युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जंगल में मिला शव; पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

Wed, 21 Aug 2024 11:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

अंबिकापुर के अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक महेश केडिया के बेटे अक्षत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में कार के अंदर मिला है। पुलिस ने इस मामले में अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के पूर्व कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Murder of son of the operator of Ambika Steel Industries of Ambikapur
युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर के मनेंद्रगढ़ रोड पर स्थित अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक व्यवसायी के बेटे का शव गांधीनगर थानाक्षेत्र के चठिरमा में जंगल किनारे मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। युवक बीती शाम से लापता था। पुलिस ने मामले में अंबिका स्टील में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी को हिरासत में लिया है। हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक महेश केडिया का बेटा अक्षत अग्रवाल 22 वर्ष बीती शाम अपनी कार से घर से निकला था। इसके बाद 6.30 बजे उसका फोन बंद हो गया। परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे थे। देर रात तक उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।
विज्ञापन


जंगल में कार के अंदर मिला शव
बुधवार, सुबह चठिरमा गौशाला से लगे जंगल के पास कार संदिग्ध अवस्था में लोगों ने खड़ी देखी। वे कार के पास पहुंचे तो कार में एक युवक का शव मृत अवस्था में ड्राइवर की सीट पर दिखा। इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना पर एएसपी अमोलक सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, फारेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर गाड़ी को अनलॉक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कर्मचारी पर हत्या का शक
मामले में पुलिस ने संजीव मंडल नामक युवक को हिरासत में लिया है। मंगलवार को अक्षत केडिया के साथ संजीव मंडल को कार में देखा गया था। संजीव मंडल पूर्व में अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज में काम करता था। करीब एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था। घटना के बाद आरोपी संजीव मंडल ने मृतक अक्षत केडिया के सोने की चेन, नगदी रकम ले लेने की जानकारी दी है। पुलिस शव को पंचनामा पश्चात् पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed