फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Murder a young man who had gone to meet a friend

Ambikapur: दोस्त से मिलने गये युवक की हत्या, पत्थर बांधकर कुएं में फेंका शव, खून के छीटों से हुआ खुलासा

Thu, 08 Jun 2023 09:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Jun 2023 09:05 PM IST
सार

नर्मदापुर में आपसी विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को पत्थर बांधकर कुएं में डाल दिया। मृतक अपने दोस्त से मिलने वहां गया था।

विज्ञापन
Murder a young man who had gone to meet a friend
दोस्त से मिलने गये युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के थाना गांधीनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखलाडीह, नर्मदापुर में आपसी विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को पत्थर बांधकर कुएं में डाल दिया। मृतक अपने दोस्त से मिलने वहां गया था। सूचना पर पुलिस ने गुरूवार को घटनास्थल पहुंचकर जांच की तो घर में खून के छींटे मिले। युवक के शव को पास के एक कुंए से एसडीआरएफ की मदद से बरामद कर लिया गया है। युवक का शव सड़ने लगा था। मामले में संदिग्ध युवक की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखलाडीह, नर्मदापुर से पुलिस को सूचना मिली कि वहां एक घर में रहने वाले युवक का तीन-चार दिन पूर्व किसी से विवाद हुआ था और वहां से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। इसके बाद घर में रहने वाला युवक लापता है। सूचना बीती रात पुलिस को मिलने पर गांधीनगर पुलिस देर रात नर्मदापुर मौके पर पहुंची, लेकिन रात हो जाने के कारण पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घर में दीवारों पर खून के छींटे देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। गुरूवार को सीएसपी स्मृतिक राजनला के नेतृत्व में गांधीनगर पुलिस नर्मदापुर पहुंची। उन्होंने उस मकान का निरीक्षण किया, जहां विवाद की सूचना मिली थी। घर की जांच में जमीन एवं दीवारों पर खून के छींटे मिले। घर में कोई भी मौजूद नहीं था। खून के छीटों को मिट्टी से पोताई कर छिपाने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्चिंग शुरू की एवं पुलिस टीम एक कुएं के पास पहुंची। खेत में मौजूद उक्त कुएं में युवक का शव दिखा। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक के शव को कुएं से निकाल लिया। मौके पर पहुंची फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। शव करीब चार दिन पूर्व का है और सड़ने लगा था। पुलिस ने आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की हुई शिनाख्त, संदिग्ध फरार

सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि मृत युवक की शिनाख्त सुधीर साव पिता स्व. राजेंद्र साव (38) केनार, थाना वजीरगंज, जिला-गया,बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बौरीपारा में रहकर कबाड़ का व्यवसाय करता था। चार दिन पूर्व देर शाम वह चिखलाडीह, नर्मदापुर में किराए के मकान में रहने वाले दोस्त से मिलने गया था। दोनों में विवाद हुआ था, जिसे आसपास के लोगों ने सुना था। इसके बाद से किराए में रहने वाला युवक घर में नहीं था एवं घर ऐसे ही पड़ा था। इसके कारण मकान मालिक को अनहोनी का संदेह हुआ और उसने ही पुलिस को सूचना दी। मृतक का दोस्त फरार बताया गया है। पुलिस उसके बारे में जानकारी एकत्र कर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed