फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Lover strangled newly married girlfriend to death in ambikapur

ये कैसा इश्क: प्रेमिका की शादी के बाद भी मिलता रहा, फिर गैरों से संबंध के शक में घोंटा गला, फिनायल भी पिलाया

Mon, 26 Jun 2023 08:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Jun 2023 08:38 PM IST
सार

एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि, बिहानी बाई की हत्या के बाद आरोपी बाबूलाल उसका मोबाइल लेकर अपनी बाइक से भाग निकला। पुलिस ने उसके कब्जे से बिहानी का मोबाइल और बाइक जब्त कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Lover strangled newly married girlfriend to death in ambikapur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमिका जिंदा न बचे इसके लिए उसे फिनायल भी पिला दिया। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी होने के बाद भी आरोपी उससे मिलता रहा। उसे शक था कि प्रेमिका का अन्य लड़कों से भी संबंध है। इसी के चलते उसने प्रेमिका की हत्या की और भाग निकला। लड़की का एक सप्ताह पहले नहर के किनारे शव मिला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


19 जून को घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी
जानकारी के मुताबिक, नवापार, मुड़ापारा निवासी प्रमोद नागवंशी ने 21 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी बिहानी नागवंशी 19 जून की शाम 7 बजे से लापता है। वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली और फिर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद 21 जून को ही गांव के बाहर नहर के पास उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन पहुंचे और पहचान की। बिहानी का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि बिहानी की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने बिहानी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उससे एक नंबर पर लगातार बात होने का पता चला। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर सीतापुर के मंगारी निवासी बाबूलाल उर्फ़ प्रकाश बड़ा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने बिहानी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। साथ ही पूरी वारदात का भी खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने पहले ही हुई थी बिहानी की शादी
आरोपी बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि, करीब छह माह पूर्व बिहानी की शादी प्रमोद से हो गई थी। इसके बाद भी उनके बीच प्रेम संबंध बना रहा और वे मिलते थे। उसे संदेह था कि बिहानी का अन्य लड़कों से भी संबंध है और उनसे भी बातचीत करती है। 19 जून को बिहानी उससे मिलने के लिए नहर के पास पहुंची। वहां दोनों के बीच अन्य युवकों से बात करने को लेकर विवाद हो गया। इस पर आक्रोशित बाबूलाल ने बिहानी का गला घोंट दिया। उसके जिंदा बच जाने के डर से उसने अपने पास रखा फिनायल भी पिला दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed