Ambikapur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मूसलाधार बारिश के चलते रामानुजगंज-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग बहा
बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश की वजह से महावीरगंज के समीप सड़क की एक ओर पानी का जमाव होने की वजह से पानी का रिसाव सड़क की एक किनारे से दूसरे किनारे तक होने की वजह से सड़क का कटाव हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अम्बिकापुर सरगुजा संभाग में लगातार बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर रखा है। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जिसके कारण लोग अपने दैनिक गतिविधियों को भी ठीक ढंग से नही कर पा रहे हैं। वहीं लगातार बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बलरामपुर जिले के रामानुजगंज -वाड्रफनगर मुख्य मार्ग महावीरगंज के समीप सड़क बीचों-बीच बह गई है। जिसके चलते करीब सात घंटे तक आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा है।
बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश की वजह से महावीरगंज के समीप सड़क की एक ओर पानी का जमाव होने की वजह से पानी का रिसाव सड़क की एक किनारे से दूसरे किनारे तक होने की वजह से सड़क का कटाव हो गया जिसके कारण सड़क बह गई और एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।
सड़क बहने से आवागमन बाधित
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नाला का निर्माण 1970 में किया कराया गया था। अधिकारियों की उदासीनता के कारण देख-रेख के अभाव में तेज बारिश की वजह से आज सुबह सड़क बह गई। जिससे करीब सात घंटे के लिए आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।