फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   International Zero Waste Day Cleanliness Didi Shweta Sinha and Pratishtha Mamgai participated

अंतर्राष्ट्रीय जीरो वेस्ट दिवस: अंबिकापुर की स्वच्छता दीदी बनीं अतिथि, आयुक्त ने वेस्ट मैनेजमेंट पर दी स्पीच

Thu, 30 Mar 2023 02:42 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 02:42 PM IST
सार

नई दिल्ली में भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की स्वच्छता दीदी बतौर अतिथि शामिल हुईं। इस कार्यशाला में अम्बिकापुर नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई पैनलिस्ट रहीं हैं।

विज्ञापन
International Zero Waste Day Cleanliness Didi Shweta Sinha and Pratishtha Mamgai participated
अंबिकापुर की स्वच्छता दीदी बनीं अतिथि, आयुक्त ने वेस्ट मैनेजमेंट पर दी स्पीच। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय जीरो वेस्ट दिवस के अवसर पर इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की स्वच्छता दीदी बतौर अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम में अंबिकापुर निगम आयुक्त ने पैनलिस्ट के रूप में अंबिकापुर के स्वच्छता मॉडल पर व्याख्यान दिया। देशभर में वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के मॉडल ने अपनी पहचान बनाई है। 10 लाख से कम आबादी वाले स्वच्छ शहरों में अंबिकापुर पहले एवं दूसरे स्थान पर भी जगह बना चुका है।

विज्ञापन

 
29 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय जीरो वेस्ट दिवस के अवसर पर इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा मंत्री हरदीप सिंह पूरी के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अम्बिकापुर की स्वच्छता दीदी श्वेता सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। दीप प्रज्ज्वलन में संयुक्त सचिव शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार और संयुक्त सचिव आजीविका मिशन भारत सरकार सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इंडिया हेबिटेट सेंटर नई दिल्ली में यह कार्यशाला आयोजित की है।
विज्ञापन

 
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस कार्यशाला में अम्बिकापुर नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई पैनलिस्ट रहीं हैं। इस कार्यशाला में डी सेंट्रलाइज वेस्ट मैनेजमेंट इन अम्बिकापुर विषय पर नगर निगम आयुक्त ममगई ने देश भर के विशेषज्ञों के सामने अपने विषय पर विस्तृत जानकारी दी है। इस कार्यशाला में भारत सरकार के कई प्रतिनिधि, अन्य देशों के प्रतिनिधि और देश भर के अन्य राज्यों के अधिकारी भी उपस्थित हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी रीतेश सैनी ने बताया कि कार्यशाला में शामिल होने निगम आयुक्त सहित अंबिकापुर की 5 स्वच्छता दीदी नई दिल्ली प्रवास पर हैं। कार्यशाला में अन्य प्रांत से आए अधिकारियो ने भी अपना अनुभव साझा किया कि उनकी टीम अंबिकापुर भ्रमण पर जा चुके हैं और अंबिकापुर मॉडल पर कार्य कर रहे हैं। देश के शहरों के लिए अंबिकापुर स्वच्छता मॉडल को अनुकरणीय बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed