{"_id":"64527394fd0ae3dcfe0f7547","slug":"husband-and-wife-died-due-to-electrocution-in-surajpur-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला दंपती का शव: सुबह फसल देखने के गए थे, दोपहर में दोनों की मौत हो गई; करंट की चपेट में आने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला दंपती का शव: सुबह फसल देखने के गए थे, दोपहर में दोनों की मौत हो गई; करंट की चपेट में आने की आशंका
Wed, 03 May 2023 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 May 2023 08:15 PM IST
सार
घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट की चपेट में पहले चैन प्रकाश आया और तार से चिपक गया। उसे बचाने की कोशिश में पत्नी संगीता भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
रामानुज नगर थाना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बुधवार को दंपती का शव खेत में मिला है। पति-पत्नी दोनों सुबह फसल देखने के लिए गए थे। इसके बाद दोपहर में उनकी मौत का पता चला। अशंका है कि झटका मशीन से करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। दंपती ने मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में झटका मशीन लगा रखी थी। मशीन खराब होने के कारण घरेलू कनेक्शन से तारों में करंट दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला रामानुज नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जगतपुर निवासी चैन प्रकाश (25) अपनी पत्नी संगीता (22) के साथ बुधवार को धान के खेत में फसल देखने और काम करने गए थे। दोपहर को एक ग्राीमण ने दोनों के शव खेत के पास पड़े हुए देखे। इस पर उसने गांव वालों को सूचना दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि चैन प्रकाश ने धान की फसल लगाई थी। उसने मवेशियों से फसल को बचाने के लिए झटका मशीन लगाकर खेत में पोल गाड़कर तार लगाए थे।
विज्ञापन
पहले पति फिर पत्नी आई चपेट में
यह भी पता चला है कि, झटका मशीन के खराब होने के कारण चैन प्रकाश ने तारों को घरेलू बिजली से कनेक्शन दिया था। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट की चपेट में पहले चैन प्रकाश आया और तार से चिपक गया। उसे बचाने की कोशिश में पत्नी संगीता भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई। एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से दोनों की मौत होना पाया गया है।
विज्ञापन