फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   health minister TS Singhdev raised questions on ED raid in Chhattisgarh

'कोई दल भ्रष्टाचार से अछूता नहीं': सिंहदेव ने कहा-ED की 95 फीसदी कार्रवाई विपक्ष पर, बाकी क्या दूध के धुले हैं

Thu, 30 Mar 2023 05:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Mar 2023 05:02 PM IST
सार

मंत्री टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाया कि क्या बाकी जगह भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है? क्या बाकी जगह एक नंबर, दो नंबर पैसों की जो बात की जाती है, वह नहीं हो रहा है। कहीं न कहीं, कोई भी दल भ्रष्टाचार के स्पर्श से से आ जाते हैं। इसलिये कहा जाता है कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक रूप के किया जा रहा है। 

विज्ञापन
health minister TS Singhdev raised questions on ED raid in Chhattisgarh
टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में लगातार हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर सारी पार्टियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार से कोई भी दल अछूता नहीं है, लेकिन ईडी की 95 फीसदी कार्रवाई सिर्फ विपक्ष पर ही की जा रही है। सिंहदेव ने कहा कि दुनिया में बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं, जो भ्रष्टाचार के दायरे में आती हैं, लेकिन उसको साबित कर पाना संभव नहीं होता है। उन्होंने कहा कि, कमी सिर्फ एक तरफ ही है, बाकी हम सब क्या दूध के धुले हैं। सिंहदेव रामनवमी के अवसर पर अंबिकापुर पहुंचे हुए हैं।  

विज्ञापन


सबूत की बात आती है, तो हम सब लाचार
राम मंदिर में आयोजित राम जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने के बाद सिंहदेव ने मीडिया से कहा कि, बार-बार भ्रष्टाचार की बात उठती है। ये किसी दल, समूह या व्यक्ति तक सीमित नहीं है। इसे हम रोज एक तरह से देखते हैं, लेकिन जब सबूत करने की बात आती है तो हम सब लाचार होते हैं। अगर कोई संवैधानिक एजेंसी, जिसका जांच करने का काम है। वह किसी एक समूह के विरूद्ध ज्यादा कार्रवाई करती दिखती है। कोई भी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार से बचा नही है, फिर 95 प्रतिशत कार्रवाई एक ही दल के लोगों पर क्यों हो रही है।
विज्ञापन


हर सरकार पर कार्रवाई हो तो सवाल नहीं उठेंगे
मंत्री टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाया कि क्या बाकी जगह भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है? क्या बाकी जगह एक नंबर, दो नंबर पैसों की जो बात की जाती है, वह नहीं हो रहा है। कहीं न कहीं, कोई भी दल भ्रष्टाचार के स्पर्श से से आ जाते हैं। इसलिये कहा जाता है कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक रूप के किया जा रहा है। अगर हर सरकार पर कार्रवाई हो, तो ये सवाल नहीं उठेंगे। कर्नाटक में हम सुनते हैं कि वहां 40 फीसदी की सरकार चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नान घोटाले पर क्यों नहीं हुई ईडी की कार्रवाई
सिंहदेव ने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ में हमने 36 हजार करोड़ के नान घोटाले की बात सुनीं। 3 करोड़ 62 लाख रुपये नगद कार्यालयों से प्राप्त हुए। ये सबूत है। क्या ईडी ने उस पर कार्रवाई की?  अगर उसमे कार्रवाई नहीं की गई और वर्तमान में किया जा रहा है। अगर कमी है,  मैं उससे इंकार नहीं कर रहा हूं, हो सकता है कमी हो। अगर है तो वो भी सामने आना चाहिये, लेकिन जब सिर्फ एक विशेष दल पर कार्रवाई हो रही है। इसलिए विश्वास गिर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed