{"_id":"646f7c3a13ba88496704bfd4","slug":"former-minister-netam-said-gothan-scam-happened-in-chhattisgarh-like-fodder-scam-2023-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: पूर्व मंत्री नेताम बोले- चारा घोटाले की तरह प्रदेश में हुआ गौठान घोटाला, 1300 करोड़ की हुई है गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: पूर्व मंत्री नेताम बोले- चारा घोटाले की तरह प्रदेश में हुआ गौठान घोटाला, 1300 करोड़ की हुई है गड़बड़ी
Thu, 25 May 2023 08:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 25 May 2023 08:48 PM IST
सार
नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री का जब प्रवास होता है तो ट्रैक्टर के माध्यम से गौठान में गोबर खरीद कर भरा जाता है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दूसरे जगह से पैकिंग करके जैविक खाद जमा की जाती है, उसका भी पैसा अभी तक उन्हें नहीं मिला।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री रामविचार नेताम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने गुरुवार को कहा कि बिहार के चारा घोटाला की तरह छत्तीसगढ़ में भी गौठान घोटाला हुआ है। गौठान के माध्यम से कांग्रेस सरकार ने अपने लोगों को गौठानों का पदाधिकारी बनाकर उसमें भारी भ्रष्टाचार किया है। आज गौठान की हकीकत यह है कि वहां शेड के नाम पर कुछ नही है। पानी भी चालू नहीं है, चारा का भी कहीं अता-पता नहीं है। जैविक खाद का भी नामोनिशान नहीं है।
विज्ञापन
रामविचार नेताम गुरुवार को यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में 10 हजार गौठान बनाए हैं, जो सरकारी रिकॉर्ड में भी है। इसमें करीब 13 सौ करोड़ रुपए गायों की देखभाल व रखरखाव के नाम पर खर्च किया गया है। कांग्रेस की फितरत रही है कि कैसे भ्रष्टाचार किया जाए। इसके लिए वह योजना बनाते हैं। गौमाता जिस पर हमारी आस्था है उनके लिए भी बनाई गई योजना को कांग्रेस सरकार ने नहीं बख्शा।
नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री का जब प्रवास होता है तो ट्रैक्टर के माध्यम से गौठान में गोबर खरीद कर भरा जाता है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दूसरे जगह से पैकिंग करके जैविक खाद जमा की जाती है, उसका भी पैसा अभी तक उन्हें नहीं मिला। कई जगह मजदूरों का भी भुगतान बकाया है। नेताम ने कहा कि 300 गाय हर गौठान में रहनी चाहिए, लेकिन 30 गाय भी नहीं है। वाहवाही लेने व छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर कांग्रेस सरकार इसमें भारी भ्रष्टाचार कर रही है। सरपंच व जनप्रतिनिधियों पर दबाव डालकर 14वें वित्त का पैसा एवं मनरेगा के काम को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता सामने ला रही गौठानों की सच्चाई
नेताम ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए गौठानों पर जा रहे हैं, उसका वीडियो बना रहे हैं एवं जनता के सामने सच्चाई ला रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब गौठानों की तरफ रुख किए तो प्रशासन हरकत में आया, वहां फर्जी रूप से मजदूरों को खड़ा कर गोबर खरीदी दिखाई जा रही है। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के संसाधन कोयला में भी भारी अनियमितता की है। राशन घोटाला भी अभी सामने आया है। नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सरगुजा का सर्वांगीण विकास तो नहीं हुआ पर कुछ नेताओं का जरूर सर्वांगीण विकास हो रहा है।
साढ़े चार साल बाद याद आया गौठान
पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम से साढ़े चार साल बाद ही भाजपा को गौठानों की याद आने को लेकर सवाल करने पर कहा कि हमने शराब घोटाला का मुद्दा भी उठाया। पीएम आवास को लेकर आवाज उठाई। अभी ज्वलंत मुद्दा गौठान का है, जिसे भाजपा उठा रही है। इसके बाद तेंदूपत्ता खरीदी का मामला भी भाजपा द्वारा उठाया जाएगा।