फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Cutting of trees started in second phase of PKEB coal project villagers are protesting in Ambikapu

Ambikapur: पीकेईबी कोल परियोजना के दूसरे चरण में पेड़ों की कटाई शुरू, ग्रामीण कर रहे विरोध, पुलिस बल तैनात

Fri, 30 Aug 2024 02:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Aug 2024 02:29 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित उदयपुर अंतर्गत परसा ईस्ट एवं केते बासेन कोल परियोजना फेस 2 के लिए आज शुक्रवार को प्रभावित ग्राम पहुंचकर  पेड़ो की कटाई प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कराई जा रही है।

विज्ञापन
Cutting of trees started in second phase of PKEB coal project villagers are protesting in Ambikapu
ग्रामीण कर रहे हैं कटाई का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित उदयपुर अंतर्गत परसा ईस्ट एवं केते बासेन कोल परियोजना फेस 2 के लिए आज शुक्रवार को प्रभावित ग्राम पहुंचकर  पेड़ो की कटाई प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कराई जा रही है। सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। कोल खदान के लिए पेड़ों की कटाई प्रभावित ग्राम सालही, घाटबर्रा, हरिहरपुर व फतेहपुर के सैकड़ों महिला-पुरुषों द्वारा जंगल में घुसकर रात से ही पहरा दिया जा रहा। मौके पर विरोध कर रहे दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आंदोलनकारियों को बसों में भरकर उदयपुर और लखनपुर थाना भेज दिया गया है।

विज्ञापन


फेस 2 में 11 हजार पेड़ों की होनी है कटाई
वनविभाग के अनुसार फेस 2 के लिए 11 हजार पेड़ों की कटाई होनी है। ग्रामीण हसदेव को बचाने लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसके पूर्व प्रशासन ने गत वर्ष 8000 पेड़ों की कटाई कराई थी। पीकेईबी खदान के पेड़ों को काटने की सहमति पूर्व में दी जा चुकी है। पीकेईबी खदान राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड का आबंटित है, जिसका एमडीओ अदानी इंटरप्राइजेस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed