फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   culpable homicide FIR against doctor and two staff nurses for mother and child death in surajpur

प्रसूता-बच्चे की मौत पर गैर इरादतन हत्या की FIR:सरकारी अस्पताल से डॉक्टर-स्टाफ नर्स ले गई थीं अपने नर्सिंग होम

Sat, 22 Apr 2023 01:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Apr 2023 01:48 PM IST
सार

पुलिस ने जांच टीम का प्रतिवेदन मिलने के बाद चिकित्सक डा. रश्मि सिंह और स्टाफ नर्स मौसम तिर्की व अंजली भगत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में धारा 304ए एवं 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला सामने आने के अगले ही दिन छह अप्रैल को प्रशासन ने नर्सिंग होम सील कर दिया था। 

विज्ञापन
culpable homicide FIR against doctor and two staff nurses for mother and child death in surajpur
प्रशासन ने सील किया महिला डॉक्टर का नर्सिंग होम। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर और दो स्टाफ नर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। करीब 15 दिन पहले ऑपरेशन के बाद नवजात और प्रसूता की मौत हो गई थी। प्रसूता को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से परिजनों ने उसे अंबिकापुर रेफर कराने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर महिला डॉक्टर उसे अपने नर्सिग होम ले गई थी। वहां जच्चा-बच्चे की मौत के बाद हो गई। जांच में चिकित्सक और कर्मियों की लापरवाही पाई गई। प्रशासन ने घटना के बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया था।

विज्ञापन


डॉक्टर और स्टाफ नर्सों के निलंबन की होगी कार्रवाई
तिलसिवां में संचालित रश्मि नर्सिंग होम में पांच अप्रैल को ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई थी, वहीं शाम को 22 साल की प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया था। मामले में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था। इस पर सीएमएचओ ने जांच कमेटी बनाई। जांच में पता चला कि नर्सिंग होम का संचालन जिला अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक डा. रश्मि सिंह करती हैं। इस पर कलेक्टर इफ्फत आरा ने डा. रश्मि सिंह को निलंबित करने के लिए हेल्थ सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। वहीं सीएमएचओ ने प्रतिवेदन के आधार पर दो स्टाफ नर्सों को निलंबित करने के लिए संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज ले जाना चाहते थे परिजन
रामानुजनगर के ग्राम भुवनेश्वरपुर निवासी पूजा साहू (22) पत्नी राम नारायण साहू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तीन अप्रैल को जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में चार अप्रैल तक उपचार के बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और न ही प्रसव ही हो सका। तब परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज अंबिकापुर के लिए रिफर कराने के लिए चिकित्सकों से चर्चा की। इस बीच जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डा. रश्मि सिंह ने उन्हें बताया कि सूरजपुर से लगे तिलसिवां में उनका नर्सिंग होम है। अंबिकापुर में जो इलाज मिलेगा, वह नर्सिंग होम में मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला डॉक्टर झांसा देकर अपने नर्सिग होम ले गई
इससे प्रभावित होकर परिजन उसे लेकर रश्मि नर्सिंग होम पहुंचे और भर्ती करा दिया। चिकित्सक ने आपरेशन में करीब 40 हजार का खर्च बताते हुए एडवांस में 10 हजार रुपये जमा करा लिए थे। पांच अप्रैल की सुबह पूजा साहू का ऑपरेशन किया गया तो मृत बच्चा पैदा हुआ। वहीं शाम को पूजा साहू की भी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही इसकी शिकायत सीएमएचओ से कर जांच की मांग की थी। जांच रिपोर्ट में डॉक्टर और दो स्टाफ नर्स के दोषी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed