फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Congress divisional conference held in Ambikapur

Ambikapur: सिंहदेव का कांग्रेस संभागीय सम्मेलन में भाजपा को साफ संदेश, बोले- भूपेश से संबंध पूर्ववत

Tue, 13 Jun 2023 10:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 10:34 PM IST
सार

टीएस सिंहदेव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जिनसे मिलता हूं कि वे कहते हैं कि सरकार वापस आ रही है। सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल से मदभेद को लेकर कहा कि मेरे और भूपेश के बीच व्यवहारिक संबंध पूर्ववत हैं।

विज्ञापन
Congress divisional conference held in Ambikapur
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा मंगलवार को अंबिकापुर में आयोजित कांग्रेस संभागीय सम्मेलन में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने संभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे कांग्रेस छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल से मदभेद को लेकर कहा कि मेरे और भूपेश के बीच व्यवहारिक संबंध पूर्ववत हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा कि सत्ता से संगठन खुश नहीं है। उन्हांने चेताया कि प्रदेश में कांग्रेस की वापसी बहुत आसान भी नहीं है। 

विज्ञापन

सिंहदेव ने कहा कि मैं कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं
अंबिकापुर के होटल पर्पल आर्किड में आयोजित कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में सरगुजा संभाग के छह जिलों के आठ सौ से अधिक अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व सहित अन्य दलों से प्रस्ताव मिला था, कि मैं उनकी पार्टी में शामिल हो जाउं, लेकिन मैं ऐसा करने वाला नहीं हूं। केंद्र के केबिनेट मंत्रियों ने दिल्ली में ऑफर दिया था कि आप आ आएं, ऊपर के दोनों से ( शीर्ष नेतृत्व) बात हो गई है। भाजपा के केबिनेट मंत्रियों व शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली के अशोका होटल में एक कमरे में गुपचुप बात भी हुई। होटल में जाने से पहले भी बीच के लोगों को मैने यह कह दिया था कि मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा। उन्होंने मिलने की इच्छा जाहिर की है तो मिलने जरूर जाऊंगा। भाजपा के अलावा अन्य विपक्षी दलों के शीर्ष नेतृत्व का भी आफर मिला, लेकिन सभी को इंकार कर दिया। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस से भविष्य में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, निभाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई ढाई साल के कार्यकाल पर खुलकर बोले सिंहदेव
सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मतभेद को लेकर कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद मैं, भूपेश बघेल व राजेश तिवारी साथ थे। सत्ता में आने के बाद खबर आती है कि हमारे बीच मनमुटाव है। इनके बीच कुछ बिगड़ा है। इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। सिंहदेव ने कहा कि मेरे और मुख्यमंत्री के बीच व्यवहारिक संबंध पूर्ववत हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के बाद भूपेश बघेल, चरण दास महंत, ताम्रध्वज साहू के साथ मुझे शीर्ष नेतृत्व ने बुलाया। यहां कोई विवाद की स्थिति नहीं थी। ढाई-ढाई साल की चर्चा होती रही। राजनीति में थोड़ा बहुत हो सकता है, लेकिन कोई मदभेद नहीं है। किसी सार्वजनिक स्थान में भूपेश बघेल ने व्यवहार में कोई कमी नहीं की। अंदर थोड़ा बहुत अलग है। 

विज्ञापन

छग में सरकार की वापसी आसान नहीं
टीएस सिंहदेव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जिनसे मिलता हूं कि वे कहते हैं कि सरकार वापस आ रही है। लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों से भी चर्चा हुई है, वे सरकार की वापसी को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। पहले इन्ही जिम्मेदार लोगों ने बताया था कि रमन सरकार की चुनाव में हार होने वाली है। सिंहदेव ने सभी को एकजुटता से काम करने की भी समझाइश दी।

सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर फूंका चुनावी बिगुल 
अंबिकापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय सम्मेलन में आज कांग्रेस ने सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटों पर जीत दोहराने के लक्ष्य के साथ चुनावी शंखनाद किया। छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव सहित अन्य अतिथियों ने संभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने एवं सभी सीटों पर कांग्रेस को जीत दिलाने का लक्ष्य दिया। 

राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले बयान पर बोले विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कही है। हमें अपने लोगां के बीच मोहब्बत की दुकान खोलनी है। उन्होंने रहीम के दोहे के माध्यम से प्रेम का धागा नहीं तोड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस बाबा के बीच मैं सैंडविच बन गया हूं। पिछली बार भी सरगुज़ा के दम पर सरकार बनी थी, इस बार भी हम यही से सरकार बनाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मिशन 75 का रखा लक्ष्य
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मिशन 75 का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ताओं को आज से ही जुटने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचने की बात कही। सरकार घोषणापत्र की ज्यादातर वादे पूरे कर चुकी है। पार्टी हमारी मां है, मां कोई नही रुठ सकता। सरकार से लोगों को अपेक्षा होती है। सभी अपेक्षाएं पूरी नहीं हो सकती। कार्यक्रम को शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह, खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट, आईटी सेल हेड जयवर्धन बिस्सा ने सोशलमीडिया की भूमिका और सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। संचालन जिला कांग्रेस सरगुजा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता और आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने किया।  

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव चंदन यादव सप्तगिरि उल्का, विकास उपाध्याय ,विधायक विनय भगत, यूडी मिंज, डॉ. विनय जयसवाल, अंबिका सिंहदेव, गुलाब कमरों, चिंतामणि महाराज, डॉ. प्रीतम राम, महापौर डॉ. अजय तिर्की, सहित बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, फुलकरिया भगत, आरती सिंह, नजीर अजहर, राजेंद्र तिवारी, मनोज यादव, भगवती राजवाड़े सहित संभागभर से आए कांग्रेस जन उपस्थित थे।

गुटबाजी से बचे तो फिर आएगी सरकार- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वस्थ्यमंत्री टी एस सिंह देव ने काफी कार्यकर्ता के दम पर ही हम सब मंच पर बैठने लायक हुए हैं। सरगुजा में कांग्रेस का संगठन मजबूत है। शायद यही वजह है कि 1977 के अपवाद को छोड़ दें, तो कभी कांग्रेस कमजोर नहीं रही है। सरकार में रहने के बाद एंटीइन्कंबेंसी को सबसे ज्यादा कार्यकर्ता ही झेलते है। कार्यकर्ता जब पूरे मन से निकले तो रमन सिंह की 15 साल की पुरानी सरकार बदल थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी कमी गुटबाजी है,इससे अगर बचे रहे तो सरकार फिर से आएगी। कांग्रेस की सरकार ने हर मोर्चे पर अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में कभी नहीं जाऊंगा। जीवन भर कांग्रेस में ही रहूंगा। काम करने की स्थितियां नहीं रही तो घर बैठना पसंद करूंगा। उन्होंने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच कोई मदभेद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed