फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Clothes are taken off for not getting money in Central Jail

Ambikapur: सेंट्रल जेल में पैसे नहीं मिलने पर उतारे जाते हैं कपड़े, वीडियो बनाकर किया जाता है अमानवीय व्यवहार

Sat, 24 Jun 2023 08:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Jun 2023 08:34 PM IST
सार

युवक ने शिकायत में कहा है कि छह माह से सेंट्रल जेल अंबिकापुर में निरूद्ध उसकी मौसी ने जेलर एवं जेल प्रहरी द्वारा पैसे मांगने एवं पैसे नहीं देने पर कपड़े उतरवाकर अमानवीय व्यवहार करने एवं वीडियो बनाने की शिकायत की है।

विज्ञापन
Clothes are taken off for not getting money in Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में निरुद्ध महिला बंदियों से अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत एक युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, गृह विभाग के सचिव, जेल विभाग के महानिदेशक, सरगुजा कलेक्टर व केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधीक्षक से की है। युवक ने शिकायत में कहा है कि छह माह से सेंट्रल जेल अंबिकापुर में निरूद्ध उसकी मौसी ने जेलर एवं जेल प्रहरी द्वारा पैसे मांगने एवं पैसे नहीं देने पर कपड़े उतरवाकर अमानवीय व्यवहार करने एवं वीडियो बनाने की शिकायत की है।

विज्ञापन


अंबिकापुर ब्लॉक के ग्राम मुड़ेसा निवासी कमलेश कुमार साहू ने शिकायत में बताया है कि वे और उनका परिवार मौसी से मिलने समय-समय पर सेंट्रल जेल जाता है। उसकी मौसी ने बताया है कि जेल में ड्यूटीरत एक महिला अधिकारी व महिला जेल प्रहरी को हर महीने पैसा देना पड़ेगा। उसकी मौसी ने बताया कि जेलर ममता पटेल और महिला जेल प्रहरी मेरी मारग्रेट को हर महीने पैसे देने पड़ते हैं। अगर किसी महिला बंदी द्वारा रुपए देने से मना किया जाता है, तो अधिकारी और जेल प्रहरी उसके साथ अमानवीय व्यवहार करती हैं। 

विज्ञापन


महिला नंबरदारों से महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर अमानवीय व्यवहार करती हैं। महिला अधिकारी इस अमानवीय कृत्य का अपने मोबाइल से वीडियो बनाती है। साथ ही वह यह भी धमकी देती हैं कि वह पैसे नहीं मिलने पर यह वीडियो उसके विपक्षियों को भेज देगी। उसने बताया कि ऐसा मेरे साथ न हो, इसलिए उन्हें भी हर महीने पैसे देने पड़ेंगे, तभी वह जेल में शांति से रह पाएगी और ठीक-ठाक खाना मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से जांच की मांग

अधिकारियों को भेजी गई शिकायत में युवक ने कहा है कि उसकी मौसी से जो गुनाह हुआ है, उसकी सजा तो उसे मिलेगी, लेकिन जेल में महिला बंदियों से ऐसा कृत्य मानव अधिकार का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता कमलेश कुमार साहू ने इस मामले की जांच की मांग अधिकारियों से की है।


मेरे पास नहीं पहुंची है शिकायत

मामले में सेंट्रल जेल अंबिकापुर के अधीक्षक योगेश सिंह ने बताया कि मेरे पास ऐसी शिकायत नहीं आई है, यदि किसी को शिकायत करनी है तो मेरे पास आकर करे। जेल में मोबाइल सभी के लिए प्रतिबंधित है। ऐसे में वीडियो बनाने की बात प्रथम दृष्टया गलत लग रही है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed