फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   chhattisgarh Sainik School 6th class student died in ambikapur

Chhattisgarh News: सैनिक स्कूल के छात्र की मौत, एक सप्ताह पहले ही हुआ था एडमिशन; परिजन बोले- सूचना तक नहीं दी

Wed, 28 Jun 2023 07:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Jun 2023 07:47 PM IST
सार

सैनिक स्कूल अंबिकापुर के पीआरओ सौरभ जैन ने बताया कि ऋषभ धारिया का नाश्ते के बाद अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर उसे चिकित्सा सहायक के साथ एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान वह अचेत हो गया था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
chhattisgarh Sainik School 6th class student died in ambikapur
अंबिकापुर सैनिक स्कूल में छात्र की मौत के बाद जांच के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल में बुधवार को छठवीं के एक छात्र की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से छात्र की तबीयत खराब थी। हालत ज्यादा बिगड़ी तो आज प्रबंधन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। छात्र का एक सप्ताह पहले ही स्कूल में एडमिशन कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की तबीयत खराब होने के बावजूद स्कूल ने सूचना नहीं दी। वहीं कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को कैमरा भी प्रिंसिपल और कर्मचारियों ने छीन लिया। 

विज्ञापन


कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से छीना कैमरा
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के जरहाभाटा निवासी ऋषभ धारिया (12) पुत्र बलदेव धारिया का प्रवेश परीक्षा और मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद एडमिशन हुआ था। तीन दिन से छात्र की तबीयत खराब थी। सुबह नाश्ते के बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना पर कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को प्राचार्य कर्नल मिताली राज व कर्मियों ने रोकने की कोशिश की। कैमरा भी छीन लिया। हालांकि बाद में लौटा दिया। 
विज्ञापन


परिजन रो-रोकर बेहाल, कहा सूचना नहीं दी गई
छात्र ऋषभ की मौत की सूचना पर परिजन बुधवार शाम को अंबिकापुर पहुंचे। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। छात्र की मां ने कहा कि तीन दिनों से तबीयत खराब थी तो परिजनों को सूचना क्यों नहीं दी गई। उसे पहले अस्पताल में क्यों दाखिल नहीं कराया गया। मामले में नायब तहसीलदार संजीत पांडेय ने बताया कि सैनिक स्कूल प्रबंधन ने छात्र को दो दिनों से बुखार आने और हाथ-पैरों में दर्द होने की जानकारी दी है। सुबह वह अचेत हो गया तो सैनिक स्कूल से उसे अस्पताल लाया जा रहा था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने कहा- नाश्ते के बाद अस्वस्थ होने की मिली जानकारी
सैनिक स्कूल अंबिकापुर के पीआरओ सौरभ जैन ने स्कूल प्रबंधन का पक्ष रखते हुए बताया कि आज स्कूल के कैडेट ऋषभ धारिया का दुखद निधन हो गया। ऋषभ धारिया का नाश्ते के बाद अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर उसे चिकित्सा सहायक के साथ एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान वह अचेत हो गया था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से सैनिक स्कूल प्रबंधन शोक संतप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed