फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   assembly elections Om Mathur said in government will be formed from Surguja division

विस चुनाव 2023: भाजपा ने कसी कमर, सरगुजा संभाग से बनेगी सरकार, संभागीय सम्मेलन में बोले ओम माथुर

Fri, 03 Mar 2023 09:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सभी मोर्चे पर असफल साबित हुई है। भूपेश बघेल के राज में अपराध, नशाखोरी, सूदखोरी, भू-माफिया और रेत माफ़ियाओ का आतंक चरम पर है।

विज्ञापन
assembly elections Om Mathur said in government will be formed from Surguja division
भाजपा का संभागीय सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर ने आज भाजपा के संभागीय सम्मेलन में कहा कि सरगुजा के परिश्रमी, ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा तथा इस बार सरगुजा संभाग से ही भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को इसमें जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि बूथ जीते तो सब जीते के फार्मूले पर कार्यकर्ता काम करें।

विज्ञापन

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सभी मोर्चे पर असफल साबित हुई है। भूपेश बघेल के राज में अपराध, नशाखोरी, सूदखोरी, भू-माफिया और रेत माफ़ियाओ का आतंक चरम पर है। प्रदेश में नक्सल घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। कांग्रेस की सरकार निर्मम संवेदनहीन और लोकतन्त्र की हत्यारी सरकार है, जिसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसे उखाड़ फेकने का संकल्प ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर ग्रामीणजनों के बीच केवल भ्रम फैलाने का काम किया है। कांग्रेस के कथनी और करनी में बड़ा अंतर होने से आज केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से 16 लाख परिवार वंचित है। आगामी चुनाव में यही जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

विज्ञापन

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा के संभागीय सम्मेलन में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, रायगढ़ सांसद गोमती साय, पूर्व मंत्री विष्णु देव साय, पूर्व सांसद नंद कुमार साय, रामविचार नेताम,कमल भान सिंह, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा, सहित संजय श्रीवास्तव कई पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में सरगुजा संभाग के पांच जिलों के सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, विस प्रभारी एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

2018 के चुनाव में सभी 14 सीटें हार गई थी भाजपा- 

भाजपा के संभागीय सम्मेलन के माध्यम से भाजपा संभाग के 14 सीटों में बढ़त की उम्मीद जताई है, लेकिन वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सभी 14 सीटों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस की लहर में भाजपा को जशपुर की परंपरागत मानी जाने वाली तीन सीटों के साथ कोरिया जिले में दो चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर रही तीनों सीटों में भी हार का सामना करना पड़ा था। 

 

अविभाजित सरगुजा की आठ सीटों में भाजपा सभी सीटों में बड़़े अंतरों से हारी थी। उत्तर छत्तीसगढ़ में भाजपा की यह हालत चार दशक बाद हुई है। आठ माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा की सरगुजा संभाग की 14 सीटों में ऐसी तैयारी धरातल में नहीं दिख रही कि किसी भी सीट में भाजपा जीत का दावा कर सके। यही कारण है कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी निराशा से नहीं उबर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed