फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ambikapur News wife murdered husband with lover

प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पति ने देखा: विरोध करने पर पत्नी ने दी दर्दनाक मौत, धारदार हथियार से किए वार

Sat, 08 Jul 2023 09:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Jul 2023 09:01 PM IST
सार

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत ग्राम पंडरी में शनिवार सुबह कुएं में एक शख्स का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Ambikapur News wife murdered husband with lover
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत ग्राम पंडरी में शनिवार सुबह कुएं में एक शख्स का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया तो दोनों ने टांगी मारकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को कुएं में फेंक दिया था।

विज्ञापन


वाड्रफनगर एसडीओपी अभिषेक झा ने बताया कि शनिवार सुबह लोगों ने रघुनाथनगर थाना अंतर्गत ग्राम पंडरी में एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रघुनाथनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त पंडरी निवासी माधवेश कुमार पिता अयोध्या प्रसाद बियार (38) के रूप में हुई। माधवेश ग्राम लोधी के स्कूल में भृत्य के पद पर कार्यरत था। उसका घर कुएं से कुछ दूर पर ही है। शव की जांच में पुलिस टीम ने पाया कि उसके सिर पर टांगी से वार किये जाने के निशान थे। पुलिस ने उसके घर में जांच की तो वहां खून के छींटे मिले, जिन्हें छिपाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक की पत्नी पूजा का गांव के ही युवक अर्जुन उर्फ छोटे से प्रेम संबंध है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो शाम तक मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन


पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो कर दी हत्या
एसडीओपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि बीती रात माधवेश जब घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी पूजा को गांव के ही अर्जुन उर्फ छोटू के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया तथा इसपर आपत्ति जताते हुए दोनों को फटकार लगाई। इसपर पत्नी पूजा ने अपने प्रेमी अर्जुन के साथ मिलकर उसके सिर पर टांगी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या का साक्ष्य छुपाने के लिए उन्होंने रात में ही माधवेश के शव को घर से लगभग 20 मीटर दूर कुएं में फेंक दिया तथा टांगी को छुपा दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed