{"_id":"636e3e5a7bc10c117e65040f","slug":"ambikapur-jewelery-worth-lakhs-found-from-youth-admitted-to-hospital-after-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: मारपीट के बाद अस्पताल में भर्ती युवक से मिला लाखों के आभूषण, पुलिस ने किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: मारपीट के बाद अस्पताल में भर्ती युवक से मिला लाखों के आभूषण, पुलिस ने किए जब्त
Fri, 11 Nov 2022 05:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:51 PM IST
सार
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में भर्ती मरीज की शिनाख्त धौरपुर निवासी रूप साय के रूप में हुई है। सूचना पर मणिपुर एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सोने को जब्त कर लिया है। अस्पताल में भर्ती मरीज के पास सोने के जेवरात कहां से आए हैं, इसकी जानकारी मरीज से नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
घायल से बरामद आभूषण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मारपीट के कारण गंभीर रूप से घायल हुए मरीज के पास से पुलिस ने लाखों रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। भर्ती मरीज के पास मिले सोने के जेवरातों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मणिपुर व कोतवाली पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद सोना जब्त कर लिया है। पूछताछ में फिलहाल घायल ने यह नहीं बताया है कि वह कहां से सोना लेकर आया है।
विज्ञापन
दरअसल मणिपुर चौकी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर बीती रात मारपीट में घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को घायल मरीज के पास सोने के जेवरात होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र को दी।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में भर्ती मरीज की शिनाख्त धौरपुर निवासी रूप साय के रूप में हुई है। सूचना पर मणिपुर एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सोने को जब्त कर लिया है। अस्पताल में भर्ती मरीज के पास सोने के जेवरात कहां से आए हैं, इसकी जानकारी मरीज से नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
अंबिकापुर सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने कहा कि मरीज की स्थिति को देखते हुए घायल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। भर्ती मरीज ने अपने साथ मारपीट करने की बात बताई है। मारपीट करने वाला आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला मनोज लोहार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।