Ambikapur: मारपीट के बाद अस्पताल में भर्ती युवक से मिला लाखों के आभूषण, पुलिस ने किए जब्त
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में भर्ती मरीज की शिनाख्त धौरपुर निवासी रूप साय के रूप में हुई है। सूचना पर मणिपुर एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सोने को जब्त कर लिया है। अस्पताल में भर्ती मरीज के पास सोने के जेवरात कहां से आए हैं, इसकी जानकारी मरीज से नहीं मिल पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मारपीट के कारण गंभीर रूप से घायल हुए मरीज के पास से पुलिस ने लाखों रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। भर्ती मरीज के पास मिले सोने के जेवरातों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मणिपुर व कोतवाली पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद सोना जब्त कर लिया है। पूछताछ में फिलहाल घायल ने यह नहीं बताया है कि वह कहां से सोना लेकर आया है।
दरअसल मणिपुर चौकी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर बीती रात मारपीट में घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को घायल मरीज के पास सोने के जेवरात होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र को दी।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में भर्ती मरीज की शिनाख्त धौरपुर निवासी रूप साय के रूप में हुई है। सूचना पर मणिपुर एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सोने को जब्त कर लिया है। अस्पताल में भर्ती मरीज के पास सोने के जेवरात कहां से आए हैं, इसकी जानकारी मरीज से नहीं मिल पाई।
अंबिकापुर सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने कहा कि मरीज की स्थिति को देखते हुए घायल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। भर्ती मरीज ने अपने साथ मारपीट करने की बात बताई है। मारपीट करने वाला आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला मनोज लोहार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।