{"_id":"638dfadab7f0f37af23cca1b","slug":"ambikapur-hindi-news-youth-dies-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: मछली मारने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: मछली मारने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 05 Dec 2022 07:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:36 PM IST
सार
घटना उदयपुर थानाक्षेत्र के गांव केसमा की है। यहां मछली मारने के लिए फैलाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर थानाक्षेत्र के गांव केसमा में मछली मारने के लिए नदी में करंट फैलाने के दौरान 21 वर्षीय युवक खुद करंट की चपेट में आ गया और नदी में जा गिर गया। युवक करीब एक घंटे से अधिक समय तक नदी में पड़ा रहा। उसे देर शाम लेकर परिजन उदयपुर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, केसमा निवासी राजनाथ पिता भरतलाल रविवार को दोपहर करीब दो बजे गांव के पास रेण नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकडने के लिए नदी में करंट फैलाने के लिए उसने बिजली खंभे से तार जोड़ दिया और नदी के पास पहुंचा। इसी दौरान उसे कटे हुए तार से करंट लग गया और वह नदी में जा गिरा। मृतक का साथी राउथा मौके पर पहुंचा तो उसने राजनाथ सिंह को नदी में पड़ा देखा।
विज्ञापन
जिसके बाद उसने राजनाथ के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे। तुरंत तार को खंभे से हटाकर उन्होंने युवक को नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजनाथ को मृत घोषित कर दिया। शव को मर्च्युरी में रखवा दिया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
करंट के जरिए पहले भी मारी थीं मछलियां
ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक एवं उसके साथी व गांव के अन्य युवक पूर्व में भी नदी में करंट फैलाकर मछली मार चुके है। करंट फैलाने से बिजली का झटका लगने से मछलियां बेहोश होकर या मरकर उपर आ जाती हैं। करंट को हटाकर युवक मछली निकाल लेते थे। मृत युवक इस बार लापरवाही में कटे हुए तार से छिपक गया और उसकी मौत हो गई।