Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ambikapur 6 puppies burned alive minors identified cctv

अंबिकापुर में हैवानियत की हदें पार: छह पिल्लों को पीटकर पेट्रोल से जलाया, सीसीटीवी में कैद हुई क्रूरता

Sun, 15 Nov 2026 02:28 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Nov 2026 02:28 PM IST
सार

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिगों ने छह पिल्लों को बेरहमी से पीटने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे सभी की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर उनके परिजनों को थाने बुलाया है।

विज्ञापन
ambikapur 6 puppies burned alive minors identified cctv
छह पिल्लों को पीटकर पेट्रोल से जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर शहर में बेजुबान पिल्लों के साथ बेहद क्रूर व्यवहार का मामला सामने आया है। पंजाब गार्डन के पीछे कुछ नाबालिगों ने छह पिल्लों को पहले बेरहमी से पीटा, फिर उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस अमानवीय कृत्य में सभी छह पिल्लों की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिगों की पहचान कर उनके परिजनों को थाने तलब किया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से सामने आई क्रूरता
पंजाब गार्डन के पीछे जब राहगीरों ने पिल्लों के अधजले शव पड़े देखे, तो उन्होंने तुरंत पशु प्रेमियों को इसकी सूचना दी। उस समय आवारा कुत्ते पिल्लों के शवों को नोच रहे थे। सूचना मिलने पर बेजुबान डॉग शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधजले शवों को बोरी में रखकर सुरक्षित रखवाया और गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में नाबालिग पिल्लों को मारते और उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते साफ दिखाई दिए।
विज्ञापन


दो स्ट्रीट डॉग ने दिया था बच्चों को जन्म
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल के पास ही दो स्ट्रीट डॉग ने बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से तीन पिल्लों की देखरेख आसपास के लोग कर रहे थे, जबकि बाकी पिल्ले अपनी मां के पीछे घूमते रहते थे। आरोप है कि नाबालिगों ने इन्हीं पिल्लों को पकड़कर पीटा और फिर जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही वैधानिक कार्रवाई की तैयारी
गांधीनगर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि घटना में शामिल नाबालिगों की पहचान कर ली गई है तथा उनके अभिभावकों को थाने बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के बावजूद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तमाम संभावनाओं को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed