{"_id":"6763ea5af77199c9d001f787","slug":"amar-ujala-news-impact-health-minister-jaiswal-visit-ganiyari-to-meet-teejan-bai-gave-five-lakh-rupees-cheque-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर: तीजनबाई से मिलने गनियारी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, दिये पांच लाख रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर: तीजनबाई से मिलने गनियारी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, दिये पांच लाख रुपये का चेक
Thu, 19 Dec 2024 03:12 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 19 Dec 2024 03:12 PM IST
सार
Amar Ujala news Impact: Teejan Bai: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अमर उजाला की खबर का असर देखने को मिला है। पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित फेमस पंडवानी की लोक गायिका तीजनबाई की माली हालत खराब होने की सूचना राज्य सरकार के कानों तक पहुंची।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजनबाई को दिये पांच लाख रुपये का चेक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Amar Ujala news Impact: Teejan Bai: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अमर उजाला की खबर का असर देखने को मिला है। पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित फेमस पंडवानी की लोक गायिका तीजनबाई की माली हालत खराब होने की सूचना राज्य सरकार के कानों तक पहुंची। इसके बाद सरकार के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को लोक गायिका के गृहग्राम गनियारे (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) भेजे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा। स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली। मंत्री ने मुख्यमंत्री साय की तरफ से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजनबाई को दिया। जायसवाल ने परिवार में नौकरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी भरोसा दिलाया। साथ ही शासन स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बातें भी कही।
विज्ञापन
बता दें कि उमर उजाला ने तीजनबाई को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा समेत कई व्यवस्था नहीं मिलने पर 12 दिसंबर को 'पद्मश्री की भी पेंशन नहीं मिल रही...' अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत खराब' शीर्षक से प्रमुखता से खबर और वीडियो प्रकाशित की थी। इसके बाद शासन-प्रशासन की नींद खुली।
विज्ञापन
मामले में मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की पहचान पद्मविभूषण तीजनबाई के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। तीजन बाई के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो लगातार उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी करते हैं। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर और गजेंद्र यादव, संचालक स्वास्थ्य सेवाये आदि मौजूद रहे।