फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Allegations of Christian propaganda in the name of a healing meeting Sarva Hindu Samaj filed a complaint in Sa

सक्ती: चंगाई सभा के नाम पर ईसाई धर्म प्रचार का आरोप, सर्व हिंदू समाज ने की शिकायत, बिना इजाजत कार्यक्रम पर रोक

Tue, 28 Oct 2025 05:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Oct 2025 05:52 PM IST
सार

सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में एक बार फिर धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मालखरौदा बस्ती के अंदर चंगाई सभा (प्रार्थना कार्यक्रम) के नाम पर ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।

विज्ञापन
Allegations of Christian propaganda in the name of a healing meeting Sarva Hindu Samaj filed a complaint in Sa
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में एक बार फिर धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मालखरौदा बस्ती के अंदर चंगाई सभा (प्रार्थना कार्यक्रम) के नाम पर ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। इस पर सर्व हिंदू समाज ने आपत्ति जताते हुए मालखरौदा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के चलाया जा रहा था और इसमें लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने आयोजकों और उपस्थित लोगों से पूछताछ की और उन्हें बिना अनुमति ऐसे धार्मिक आयोजन न करने की सख्त हिदायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है और यदि मामला धर्मांतरण से जुड़ा पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव में कुछ समय से इस तरह की चंगाई सभाओं के नाम पर धर्म प्रचार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे समाज में असंतोष फैल रहा है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन ऐसे आयोजनों पर तत्काल रोक लगाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए पहले अनुमति लेना आवश्यक है। बिना अनुमति ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed