फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Alcohol laced with drugs, objectionable photos and then blackmail... case filed against two women

Raipur News: शराब में नशीला पदार्थ, आपत्तिजनक तस्वीरें और फिर ब्लैकमेल... दो महिलाओं पर केस दर्ज

Wed, 01 Jul 2026 03:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 01 Jul 2026 03:36 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। एक युवक को कथित तौर पर जाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख रुपये वसूले गए।

विज्ञापन
Alcohol laced with drugs, objectionable photos and then blackmail... case filed against two women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। एक युवक को कथित तौर पर जाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख रुपये वसूले गए। पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार ने बताया कि उसकी पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली एक महिला से थी। आरोप है कि महिला ने 6 जनवरी 2026 को उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से एक अन्य महिला भी मौजूद थी। वहां उसे शराब पिलाई गई, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था। बेहोश होने के बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली गईं। पीड़ित का आरोप है कि दो दिन बाद उसे फिर बुलाकर वे तस्वीरें दिखाई गईं और उन्हें परिवार तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की गई। बदनामी के डर से उसने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन


शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला लगातार चलता रहा। आरोपियों ने अलग-अलग महीनों में कई किस्तों में रुपये वसूले। जनवरी से जून के बीच कुल 2.17 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। इसके बावजूद आरोपी महिलाएं लगातार और पैसे मांगती रहीं तथा तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देती रहीं। पीड़ित के पुलिस के पास पहुंचने के बाद गुढ़ियारी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों व डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed