{"_id":"d95b9fc50a4ff0ed69cf8211aed1e6dc","slug":"alcohol-chhatisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की इस तरकीब से पुरुषों ने कर ली शराब से तौबा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की इस तरकीब से पुरुषों ने कर ली शराब से तौबा!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अपराधों और घरेलू हिंसा की एक बड़ी वजह शराब रही है। घर में मारपीट से लेकर शहर में हो रहे अपराधों की वजह भी शराब ही है।
विज्ञापन
इसी वजह से रायगढ़ की महिलाओं ने आपस में मिल कर एक तरकीब निकाली। बहुत सारी महिलाओं ने आपस में मिल कर बात की। और यह बात सामने आई कि सभी महिलाएं पुरुषों की शराब की लत और उससे होने वाली मारपीट से तंग है।
विज्ञापन
इसके बाद कई महिलाओं ने इकट्ठा हो कर पुलिस से मदद मांगी। और घर में होने वाली मारपीट और छोटे-मोटे अपराधों के लिए खुद ही अपने पतियों की शिकायत की और उन्हें गिरफ्तार करवाया। सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर शराब के खिलाफ एक मुहिम चलाई।
विज्ञापन
पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि जिस भी व्यक्ति की शिकायत आए उसे गिरफ्तार किया जाए या समझाइश दी जाए।
पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने पुलिस के उच्च अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से जो यह काम किया है उससे वाकई शहर की स्थिति बेहतर हो गई है और अराजकता में भी कमी आई है।