{"_id":"509244317ece2bb17a6312c4e3c93cb8","slug":"ajit-jogi-chhatisgarh-mahasmund","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे अजीत जोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे अजीत जोगी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 28 May 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में महासमुंद लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोकसभा चुनावों में मतगणना के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
अजीत जोगी ने इसके लिए पेपर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे जल्द ही बिलासपुर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करने जा रहे हैं।
मतों की गिनती की सभी चरण में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत जोगी अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी चंदूलाल साहू से आगे रहे। हर चरण में यह आंकड़ा कम होता गया, लेकिन आखिरी चरण की गिनती में जोगी पीछे हो गए और साहू ने करीब 1217 वोटों के चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
इस पर अजीत जोगी ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से भी शिकायत की है। अजीत जोगी ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
जोगी के करीबियों के मुताबिक इस संबंध में वे दिल्ली में वकीलों से चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही याचिका दायर करेंगे। याचिका दायर करने में 25 दिन दिन का समय लगता है इस बीच अजीत जोगी इस प्रक्रिया से जुड़े सारे काम पूरे कर रहे हैं।