फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ajit Jogi attack on congress and bjp on amar ujala facebook live

अजीत जोगी बोले- मेरे कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी के पास कोई चेहरा नहीं

Sat, 27 Oct 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Sat, 27 Oct 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
Ajit Jogi attack on congress and bjp on amar ujala facebook live
ajit Jogi
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि मेरे ऊपर विपक्षियों ने बहुत झूठे केस लगाए हैं। लेकिन मैं कभी गलत नहीं था इसलिए कोर्ट ने मुझे कभी आरोपी नहीं माना। उन्होंने कहा कि मुझे फंसाने के बाद मेरे बेटे पर भी आरोप लगाए गए। बेटे को जेल में भी रहना पड़ा। लेकिन उसे भी बाद में कोर्ट ने बरी कर दिया।
विज्ञापन


अजीत जोगी ने कहा कि मुझसे ये विपक्षी लोग बहुत प्यार से मिलते हैं लेकिन उनके पेट में दांत हैं। रमन सिंह कहते हैं कि मेरी कोई जाति नहीं है। मुझपर यह भी मुकदमा चलाया गया कि मैं आदीवासी नहीं हूं। मेरे ऊपर बहुत मुकदमे चलाए गए हैं लेकिन इनके ऊपर आज तक मक्खी मारने तक का मुकदमा नहीं चलाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि मेरे पास इतने संसाधन नहीं है कि मैं पूरे राज्य में यानी 90 सीटों पर घूम सकूं इसलिए मैंने मायावती से गठबंधन किया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं अपनी बहू को बसपा से चुनाव लड़ा रहा हूं। क्योंकि लोग यह न समझे कि यह गठबंधन सिर्फ कागजों पर है। उन्होंने कहा कि यह दिलों का गठबंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत सिंह ने कहा कि मेरा मायावती से पुराना परिचय है। काशीराम के समय से ही मेरा बसपा से संबंध है। उन्होंने कांग्रेस के सवाल पर कहा कि मेरे निकल जाने के बाद कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं रह गया है। क्योंकि भारतीय राजनीति चेहरों से चलती है। इसलिए कांग्रेस के पास अभी कोई चेहरा ही नहीं है। 


उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का कोई शासन नहीं है। यहा हर आदमी राजा है। सब अनपी मर्जी से चल रहा है। न प्रशासन पर लगाम है न भ्रष्टाचार पर। भाजपा सरकार राज्य में पूरी तरह से विफल हो गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed