{"_id":"80a3428151a9834c66e41d70470ba623","slug":"aishwarya-rai-in-chhattisgarh-village-s-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ की वोटर हैं ऐश्वर्या!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ की वोटर हैं ऐश्वर्या!
रायगढ़/एजेंसी
Updated Sun, 29 Dec 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का छत्तीसगढ़ से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, लेकिन यहां के जैशपुर जिले की वोटर लिस्ट पर विश्वास किया जाए, तो यह अभिनेत्री पातालगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घुघरी गांव की निवासी हैं।
विज्ञापन
यही नहीं, इसमें लगी उनकी फोटो यह बताने के लिए काफी है, कि वो बिग बी की बहू ही हैं।
जिला कलेक्टर एलएस सेन ने बताया कि पोलिंग स्टेशन नंबर 15 की वोटर लिस्ट में 23 वर्षीय ऐश्वर्या राय का नाम है, जिसका पता गांव का मकान नंबर 376 है। लिस्ट में उनके पिता का नाम दिनेश राय है। हालांकि इस पते पर इस नाम का कोई नहीं रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बगीचा के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट केपी दीवानगन ने मामले की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। प्रथम दृष्टया यह किसी के द्वारा किया गया मजाक लगता है।
विज्ञापन