भुवनेश्वर से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया एआई 670 भुवनेश्वर-मुंबई प्लाइट की रायपुर में तकनीकी दिक्कतों की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी 182 यात्री सुरक्षित हैं और इन्हें विमान से बाहर निकाल लिया गया है। इस विमान ने शाम 5 बजकर 6 मिनट पर भुवनेश्वर से उड़ान भरी थी। मामले की जांच की जा रही है।
Air India: AI 670 (Bhubneshwar-Mumbai) flight has declared emergency landing at Raipur due to some technical issues. All 182 passengers are safe and deplaned. Flight was airborne at 17.06 at Bhubneshwar. Further investigation is going on. pic.twitter.com/gMU2q9Q10c
— ANI (@ANI) November 8, 2019विज्ञापन
भवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक एससी होता ने बताया कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट भुवनेश्वर से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट के दो इंजनों में से एक के बंद हो जाने के बाद रायपुर में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।