फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Agreement between MLA and bank personnel in Ramanujganj slap case

रामानुजगंज थप्पड़ कांड में नया मोड़: MLA और बैंक कर्मियों के बीच समझौता, मिठाई खाकर मिटाई हड़ताल की कड़वाहट

Sat, 08 Apr 2023 07:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

थप्पड़ कांड को लेकर सहकारी बैंक कर्मियों ने सामूहिक हड़ताल का एलान किया था और दो दिनों तक पांच जिलों की 30 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। वहीं किसानों के साथ विधायक ने भी मोर्चा खोल दिया था। 

विज्ञापन
Agreement between MLA and bank personnel in Ramanujganj slap case
गिले-शिकवे दूर कर एक दूसरे को खिलाई मिठाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारी बैंक की रामानुजगंज शाखा के दो कर्मियों को थप्पड़ जड़ने के मामले में शनिवार को दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया है। विधायक ने दोनों बैंक कर्मियों को मिठाई खिलाकर मामले का पटाक्षेप किया। दोनों बैंक कर्मियों ने भी विधायक को मिठाई खिलाई। थप्पड़ कांड को लेकर सहकारी बैंक कर्मियों ने सामूहिक हड़ताल का एलान किया था और दो दिनों तक पांच जिलों की 30 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। विधायक ने भी किसानों के साथ बैंककर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे किसानों के बीच का आपसी मामला बताया था।

विज्ञापन

घटनाक्रम की शुरुआत तीन अप्रैल सोमवार को हुई जब एक किसान की शिकायत पर विधायक बृहस्पति सिंह सहकारी बैंक की रामानुजगंज शाखा पहुंचे। उन्होंने बैंक के लिपिक राजेश पाल एवं भृत्य अरविंद सिंह को बैंक के बाहर बुलाया और सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में उन्हें एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। यह पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। घटना के विरोध में सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने दो दिनों की हड़ताल का एलान करते हुए बुधवार एवं गुरुवार को भी अवकाश लेकर सामूहिक हड़ताल पर रहे। इसके कारण सरगुजा संभाग के पांच जिलों सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया एवं जशपुर के सभी बैंक शाखाओं में कामकाज पूर्णतः ठप रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने भी खोल दिया था मोर्चा
 इधर मामले में विधायक ने गुरुवार को हजारों की संख्या में किसानों के साथ आंदोलन करते हुए बैंक प्रबंधन एवं कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। बैंक में किसानों से दुर्व्यव्हार एवं कमीशनखोरी का आरोप लगा जांच की मांग की थी। विधायक के आक्रामक रुख से बैंककर्मी भी बैकफुट पर आ गए। मामले में शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटनाक्रम को किसानों के बीच का आपसी मामला बता दिया था।

विज्ञापन

शनिवार को हो गया समझौता 
शनिवार को बैंक कर्मियों एवं विधायक के बीच आपसी बातचीत हुई और दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। यह भी तय किया गया कि मामले में दोनों तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। विधायक ने कर्मचारियों को मिठाई खिलाई व कर्मियों ने भी विधायक को मिठाई खिलाकर मामला खत्म कर दिया। घटना को लेकर विधायक और कर्मचारियों ने अफसोस जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed