{"_id":"672f2c75b2739badcf056324","slug":"after-being-cheated-in-love-in-kondagaon-a-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का वाद किया... निभाया नहीं: प्यार में मिला तो धोखा तो युवती ने की आत्महत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का वाद किया... निभाया नहीं: प्यार में मिला तो धोखा तो युवती ने की आत्महत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Sat, 09 Nov 2024 03:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 09 Nov 2024 03:03 PM IST
सार
कोंडागांव जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक उससे प्रेम करता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरसगांव थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसके प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद से युवती परेशान थी। मामले में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
फरसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले संजय साहू ने बताया कि 23 अक्तूबर को उनकी भतीजी पल्लवी साहू (22) ने अपने घर के अंदर म्यार में चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस दर्ज कर जांच के दौरान गवाह एवं अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी युवराज साहू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवराज साहू ने पल्लवी साहू को शादी का लालच देकर पिछले रिलेशनशिप में रह रहा था। धमकी देने से प्रताड़ित होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस का मामला दर्ज किया गया। आरोपी युवराज साहु (21) निवासी विश्रामपुरी बाजारपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोंडागांव को आठ नवंबर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन