{"_id":"5c37e0f5bdec22733e07aaa5","slug":"after-andhra-pradesh-west-bengal-chhattisgarh-has-imposed-ban-on-the-entry-of-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र, पश्चिम बंगाल के बाद अब छत्तीसगढ़ ने भी सीबीआई के प्रवेश पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंध्र, पश्चिम बंगाल के बाद अब छत्तीसगढ़ ने भी सीबीआई के प्रवेश पर लगाई रोक
Fri, 11 Jan 2019 05:49 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 11 Jan 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के बाद अब कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ ने भी सीबीआई के बिना अनुमति अपने यहां प्रवेश, छापेमारी पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में जांच के लिए सीबीआई को दी गई आम सहमति को वापस ले लिया है। राज्य ने लिखकर इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय को दे दी है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि केंद्रीय गृह और कार्मिक मंत्रालय सीबीआई को राज्य में कोई नया मामला नहीं दर्ज करने का सीबीआई को निर्देश दें। सरकार के आम सहमति वापस लेने के बाद अब सीबीआई को राज्य में किसी मामले की जांच, छापेमारी या किसी अन्य कार्रवाई के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन