{"_id":"68d77cf77528a8ac52058d37","slug":"after-a-car-now-a-tractor-stolen-from-raigarh-police-lines-owner-files-report-against-unknown-thieves-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ शहर में कार के बाद अब ट्रैक्टर चोरी: मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ शहर में कार के बाद अब ट्रैक्टर चोरी: मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 27 Sep 2025 11:31 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:31 AM IST
सार
रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने उर्दना पुलिस लाइन में खड़ा एक ट्रैक्टर चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
थाना सिटी कोतवाली रायगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने उर्दना पुलिस लाइन में खड़ा एक ट्रैक्टर चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, अनिरुद्ध गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि विश्वकर्मा पूजा के दिन उन्होंने लाल-नीला रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर (क्रमांक CG 13 BD 3477) पुलिस लाइन उर्दना में खड़ा किया था। उसी स्थान पर उनकी जेसीबी मशीन भी खड़ी थी।
गुप्ता ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह उन्होंने ट्रैक्टर और जेसीबी निकालकर काम किया और उसी दिन शाम को दोनों वाहनों को वापस पुलिस लाइन में खड़ा कर दिया। लेकिन 22 सितंबर की सुबह जब वे जेसीबी खड़ी करने पहुंचे, तो देखा कि वहां से ट्रैक्टर गायब था। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद ट्रैक्टर का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
चोरी हुए ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹4 लाख 95 हजार आंकी गई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 (भादंवि) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।