फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Action taken at Science College Chowpatty in Raipur: Uproar as soon as JCB arrives, Congress leaders arrested

रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी पर कार्रवाई: जेसीबी पहुंचते ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी

Sat, 22 Nov 2025 12:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 22 Nov 2025 12:45 PM IST
सार

रायपुर में शुक्रवार की सुबह साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी पर शुरू हुई नगर निगम की कार्रवाई विवादों में घिर गई। जैसे ही निगम की टीम पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची, व्यवसायियों और कांग्रेस नेताओं ने इसका तीखा विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Action taken at Science College Chowpatty in Raipur: Uproar as soon as JCB arrives, Congress leaders arrested
रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी पर शुरू हुई नगर निगम की कार्रवाई विवादों में घिर गई। जैसे ही निगम की टीम पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची, व्यवसायियों और कांग्रेस नेताओं ने इसका तीखा विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान विरोध उस समय तेज हो गया, जब पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष (निगम) आकाश तिवारी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता जेसीबी के सामने लेट गए। पुलिस ने उन्हें समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन जब वे हटने को तैयार नहीं हुए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम ने चौपाटी संचालकों को शुक्रवार देर रात तक (सुबह 5 बजे तक) जगह खाली करने की आखिरी मोहलत दी थी। अल्टीमेटम के बाद से ही तनाव बढ़ गया था। देर रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, आकाश तिवारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यवसायियों के साथ वहीं धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जैसे ही मशीनें चौपाटी हटाने लगीं, दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी और नारेबाजी देखी गई। मौके पर सभी जोन के अधिकारी मौजूद रहे और चौपाटी हटाने का काम जारी है। निगम की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां और जेसीबी लगातार तैनात हैं।

चौपाटी को शिफ्ट करने के लिए निगम ने पहले जिस स्थान का चयन किया था, वह रेलवे की जमीन निकली। रेलवे उस स्थान पर ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसी वजह से रेलवे ने पहले से वहां काम कर रहे मैकेनिकों और अन्य व्यवसायियों को भी जगह खाली करने का नोटिस जारी किया है।


रेलवे द्वारा भूमि पर अधिकार जताए जाने के बाद नई जगह पर चौपाटी स्थानांतरित करने की योजना अटक गई। इसके बाद निगम ने मौजूदा स्थान से ही चौपाटी हटाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed