{"_id":"696109667d053d7ae80913a5","slug":"action-taken-against-encroachments-on-nh-30-in-kondagaon-bulldozer-deployed-in-keshkal-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: एनएच-30 पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, केशकाल में चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: एनएच-30 पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, केशकाल में चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त
Fri, 09 Jan 2026 07:51 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:51 PM IST
सार
कोंडागांव में सड़क नवीनीकरण कार्य को तय समय-सीमा में पूरा कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोंडागांव में सड़क नवीनीकरण कार्य को तय समय-सीमा में पूरा कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में केशकाल नगर के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (एनएच-30) पर शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान नगर में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से एनएच-30 के दोनों ओर अतिक्रमण कर चुके करीब 180 नगरवासियों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बावजूद जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ आज बुलडोजर से कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य नगरसीमा के भीतर सड़क नवीनीकरण और चौड़ीकरण कार्य को बाधारहित ढंग से आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसडीएम आकांक्षा नायक और एसडीओपी अरुण नेताम स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमों के तहत की जा रही है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, एनएच-30 केशकाल नगरसीमा में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती थी। सड़क नवीनीकरण के बाद न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि नगर की सुंदरता और सुरक्षा में भी सुधार आएगा।
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर नगरवासियों और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन ने अपील की है कि लोग सहयोग करें और शासकीय भूमि से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, ताकि विकास कार्य निर्बाध रूप से पूरे किए जा सकें।