फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused of robbery from ATP operator of electricity office arrested in Bilaspur 11 lakh 70 thousand cash recov

Bilaspur: बिजली ऑफिस के एटीपी ऑपरेटर से लूट के आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख 70 हजार कैश बरामद, एक की पुलिस को तलाश

Wed, 16 Nov 2022 10:16 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 10:16 AM IST
सार

पूर्व लाईनमैन ने ही लूट की योजना बनाई थी। लूट के मास्टरमाइंड पहले उस ऑफिस मे लाईनमैन का काम कर चूका है। उसे अच्छे से पता था कि हर माह 10 से 15 तारीख तक एटीपी मशीन मे बिजली भुगतान की राशि जमा होती है। 
 

विज्ञापन
Accused of robbery from ATP operator of electricity office arrested in Bilaspur 11 lakh 70 thousand cash recov
डकैती के आरोपी गिरप्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के दयालबंद इलाके के बिजली ऑफिस में 13 लाख रुपए की डकैती के मामले में क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। 60 साल के दिव्यांग बुजुर्ग ने अपने दोस्तों के साथ योजना बनाकर एटीपी ऑपरेटर से डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 लाख 70 हजार रुपये बरामद किया है। लूट में शामिल उनका एक साथी अब भी फरार है जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल बिलासपुर की एसएसपी पारुल माथुर ने मंगलवार देर शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी की दयालबंद स्थित मेन रोड में विद्युत मंडल सहायक अभियंता कार्यालय है जहां कार्य करने वाले एटीपी ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी एटीपी मशीन से बिजली बिल के भुगतान की राशि की गिनती कर रहा था। इसी दौरान तीन डकैत कार्यालय के अंदर घुस गए और उस पर चाकू दिखाकर धमकी दिया और उसके ऊपर स्प्रे डालकर मारपीट करने लगे साथ ही मौका देखकर 13 लाख 35 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

 


लूट की घटना के बाद पुलिस के अफसर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गए और आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे। इसी दौरान फुटेज में करबला निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग पिंटू साइकिल में भागते नजर आया। पुलिस के द्वारा उसका मोबाइल लोकेशन निकाला जिस पर उसका मोबाइल नंबर सही पाया। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके घर में दबिश दी तब वह घर पर नहीं मिला। घर वालों ने बताया की हमेशा की तरह वह 7 बजे घर आ जाते हैं लेकिन आज नहीं लौटे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


पुलिस उसके घर पर ही इंतजार कर रही थी रात करीब 10:00 बजे पुलिस को उसका मोबाइल का लोकेशन गांधी चौक में मिला। पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे दबोच लिया। उसके बाद उसके चार आरोपियों को उनके घरों से पकडा। वही आरोपी मंगल सिंह और उसके भाई राजा गोड के घर शाम को मास्टरमाइंड सहित सभी लोग मरघट के पास इकट्ठा हुए। उसके बाद उन सभी ने मिलकर खूब शराब पिया और हथियार लेकर पैदल ही बिजली ऑफिस में जाकर डाका डाला उसके बाद भागकर दयालबंद के श्मशान घाट में आपस में मिलकर सभी ने रकम को आपसी मे बंटवारा किया।


पूर्व लाईनमैन ने ही लूट की योजना बनाई थी। लूट के मास्टरमाइंड पहले उस ऑफिस मे लाईनमैन का काम कर चूका है। उसे अच्छे से पता था कि हर माह 10 से 15 तारीख तक एटीपी मशीन मे बिजली भुगतान की राशि जमा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed