फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ACB action in CG: team reaches Raipur Central Jail, Inquiry begins Mahadev Satta, coal-liquor scam case

एक्शन में एसीबी: महादेव सट्टा, कोल-शराब घोटाला केस के आरोपियों से पूछताछ शुरू, रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची टीम

Fri, 29 Mar 2024 09:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 09:37 PM IST
सार

CG Mahadev Satta, coal-liquor scam: एंटी करप्शन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा एप, कोल और शराब घोटाला केस में जांच तेज कर दी है। एसीबी ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद महादेव एप, शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों से पूछताछ करने पहुंची।

विज्ञापन
ACB action in CG: team reaches Raipur Central Jail, Inquiry begins Mahadev Satta, coal-liquor scam case
एसीबी कार्यालय रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Mahadev Satta, coal-liquor scam: एंटी करप्शन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा एप, कोल और शराब घोटाला केस में जांच तेज कर दी है। एसीबी ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद महादेव एप, शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों से पूछताछ करने पहुंची। इसके लिए टीम को बकायदा रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने अनुमति दी है। टीम शुक्रवार की सुबह से ही जेल में पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने 29 मार्च से दो अप्रैल तक पूछताछ की अनुमति दी है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि एसीबी ने जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की मांग की थी। ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी ने कोयला स्कैम, महादेव सट्टा एप घोटाला और शराब घोटाला मामले में केस दर्ज किया था। ईडी की स्पेशल कोर्ट ने एसीबी की ओर से पेश किये गये आवेदनों के आधार पर जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करने के लिए अनुमति प्रदान की है।

विज्ञापन

मामले में ईडी की स्पेशल कोर्ट में एसीबी की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे। एसीबी टीम 29 मार्च से दो अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में अलग-अलग केस में पूछताछ करेगी। टीम शराब घोटाला मामले में जेल में अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी मामले में असीम दास, भीम यादव और सतीश चंद्राकर और कोयला घोटाला मामले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर शामिल से पूछताछ कर रही है। इसके बाद टीम आगे की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed